खगड़िया(इरशाद अली)।
जिले के गोगरी थाना अंतर्गत शेरगढ़ गांव में एक युवक को बंदूक की नोंक पर न केवल अपह्रत कर लिया गया,बल्कि उसे मकई के खेत में ले जाकर उसके साथ जमकर मारपीट भी की गई।कुछ व्यापारियों द्वारा शोर मचाए जाने पर जब तक गांव के लोग एकत्रित होते,तब सभी आरोपी भाग खड़े हुए।जयकांत यादव के लगभग 22वर्षीय पीड़ित पुत्र अमित कुमार ने इस संदर्भ में गोगरी थानाध्यक्ष को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाते हुए कहा है कि,अपहरण करने की नियत से आधा दर्जन लोग उसे उठाकर केला के खेत से पिंटू यादव के मकई के खेत में ले गए।गाली गलौज करते हुए थ्री नट के बट से उस पर प्रहार किया गया।बुरी तरह जख्मी करने के बाद उसे मृत समझ कर सभी भाग गए।अमित के मुताबिक मेरे साथ कुछ व्यापारी केला कटवाने आए थे।जब व्यापारियों को लगा कि,हथियार के बल पर मुझे बदमाश ले जा रहे हैं,तो वह लोग वहां से भागकर गांव पहुंचे और शोर मचाना शुरु कर दिया।अमित के अनुसार, उन्हीं व्यापारियों की मदद से उनकी जान बची और उनके ही सहयोग से उसे गोगरी रेफरल अस्पताल लाया गया।
पीड़ित अमित कुमार ने कहा है कि,उसके पास से 60 हज़ार रुपये,टाइटन घड़ी, मोबाइल और आठ आने भर के सोना की चकती गले से छीन लिया गया।दिए गए आवेदन में शेरगढ़ निवासी पिंचो यादव के पुत्र सिंटू यादव,सिंटू यादव के पुत्र अभय कुमार व रमन कुमार, सुबोध यादव के पुत्र नीतीश कुमार तथा सुनील यादव के पुत्र राकेश यादव के विरुद्ध घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है।हालांकि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो रहा है।
इधर, गोगरी थानाध्यक्ष विभा कुमारी का कहना है कि, पीड़ित की पूरी बात सुनी गई है।मामले की जांच की जा रही है।आरोपियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
खगड़िया
युवक का अपहरण कर बंदूक के बट से जमकर की मारपीट, बुरी तरह जख्मी युवक को मृत समझकर छोड़ा,पीड़ित ने शेरगढ़ के लोगों पर लगाया घटना को अंजाम देने का आरोप
खगड़िया(इरशाद अली)। जिले के गोगरी थाना अंतर्गत शेरगढ़ गांव में एक युवक को बंदूक की नोंक पर न केवल अपह्रत कर लिया गया,बल्कि उसे मकई के खेत में ले जाकर उसके साथ जमकर मारपीट भी की गई।कुछ व्यापारियों द्वारा शोर मचाए जाने पर जब तक गांव के लोग एकत्रित होते,तब सभी आरोपी भाग खड़े हुए।जयकांत यादव के लगभग 22वर्षीय पीड़ित पुत्र अमित कुमार ने इस संदर्भ में गोगरी थानाध्यक

जिले के गोगरी थाना अंतर्गत शेरगढ़ गांव में एक युवक को बंदूक की नोंक पर न केवल अपह्रत कर लिया गया,बल्कि उसे मकई के खेत में ले जाकर उसके साथ जमकर मारपीट भी की गई।कुछ व्यापारियों द्वारा शोर मचाए जाने पर जब तक गांव के लोग एकत्रित होते,तब सभी आरोपी भाग खड़े हुए।जयकांत यादव के लगभग 22वर्षीय पीड़ित पुत्र अमित कुमार ने इस संदर्भ में गोगरी थानाध्यक्ष को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाते हुए कहा है कि,अपहरण करने की नियत से आधा दर्जन लोग उसे उठाकर केला के खेत से पिंटू यादव के मकई के खेत में ले गए।गाली गलौज करते हुए थ्री नट के बट से उस पर प्रहार किया गया।बुरी तरह जख्मी करने के बाद उसे मृत समझ कर सभी भाग गए।अमित के मुताबिक मेरे साथ कुछ व्यापारी केला कटवाने आए थे।जब व्यापारियों को लगा कि,हथियार के बल पर मुझे बदमाश ले जा रहे हैं,तो वह लोग वहां से भागकर गांव पहुंचे और शोर मचाना शुरु कर दिया।अमित के अनुसार, उन्हीं व्यापारियों की मदद से उनकी जान बची और उनके ही सहयोग से उसे गोगरी रेफरल अस्पताल लाया गया।
इधर, गोगरी थानाध्यक्ष विभा कुमारी का कहना है कि, पीड़ित की पूरी बात सुनी गई है।मामले की जांच की जा रही है।आरोपियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।