श्रवण आकाश की रिपोर्ट
खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है।मिल रही जानकारी के अनुसार दो छोटी-छोटी बच्चियों की मां का अपहरण कर लिया गया है।पत्नी के वियोग में बिलख रहे एक गांव निवासी का कहना है कि,भागलपुर जिले के सुलतानगंज थाना अंतर्गत महेशी गांव निवासी मोगल यादव नामक युवक द्वारा उनकी पत्नी को बहला फुसलाकर अपहृत कर लिया गया है।हालांकि घटना बीते 16 दिसंबर की बताई जा रही है।भगायी गई महिला के पति ने इस संदर्भ में परबत्ता थाना में मामला दर्ज कराते हुए कहा है कि,उनकी 25 वर्षीय पत्नी को भागलपुर जिले के सुलतानगंज थाना अंतर्गत महेशी गांव के मोगल यादव नामक एक युवक बहला फुसलाकर ले भागा है।भगायी गई उनकी पत्नी दो बच्चियां की मां हैं।दो छोटी-छोटी लड़की है।एक 5 वर्ष की है और दूसरे की उम्र महज 2 वर्ष है।उन्होंने यह भी कहा है कि,92 हजार रुपए और कीमती सोने की ज़ेवर आदि के साथ महिला का अपहरण कर लिया गया है।इधर, परबत्ता थाना पुलिस ने इस मामले की जांचकर अपहरणकर्ता युवक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।परबत्ता थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि,मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर विभिन्न।जगहों पर छापेमारी की जा रही है।उम्मीद है कि,बहुत जल्द आरोपी युवक को गिरफ्तारी कर लिया जाएगा।बहरहाल,इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा हो रही है।कह सकते हैं कि, जितनी मुंह,उतनी बातें हो रही है।
खगड़िया
परबत्ता थाना क्षेत्र से दो बच्चों की मां का अपहरण, मामला दर्ज कर अपहरणकर्ता की तलाश में जुटी पुलिस
श्रवण आकाश की रिपोर्ट खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है।मिल रही जानकारी के अनुसार दो छोटी-छोटी बच्चियों की मां का अपहरण कर लिया गया है।पत्नी के वियोग में बिलख रहे एक गांव निवासी का कहना है कि,भागलपुर जिले के सुलतानगंज थाना अंतर्गत महेशी गांव निवासी मोगल यादव नामक युवक द्वारा उनकी पत्नी को बहला फुसलाकर अपहृत कर लिया गया है।हाल

खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है।मिल रही जानकारी के अनुसार दो छोटी-छोटी बच्चियों की मां का अपहरण कर लिया गया है।पत्नी के वियोग में बिलख रहे एक गांव निवासी का कहना है कि,भागलपुर जिले के सुलतानगंज थाना अंतर्गत महेशी गांव निवासी मोगल यादव नामक युवक द्वारा उनकी पत्नी को बहला फुसलाकर अपहृत कर लिया गया है।हालांकि घटना बीते 16 दिसंबर की बताई जा रही है।भगायी गई महिला के पति ने इस संदर्भ में परबत्ता थाना में मामला दर्ज कराते हुए कहा है कि,उनकी 25 वर्षीय पत्नी को भागलपुर जिले के सुलतानगंज थाना अंतर्गत महेशी गांव के मोगल यादव नामक एक युवक बहला फुसलाकर ले भागा है।भगायी गई उनकी पत्नी दो बच्चियां की मां हैं।दो छोटी-छोटी लड़की है।एक 5 वर्ष की है और दूसरे की उम्र महज 2 वर्ष है।उन्होंने यह भी कहा है कि,92 हजार रुपए और कीमती सोने की ज़ेवर आदि के साथ महिला का अपहरण कर लिया गया है।इधर, परबत्ता थाना पुलिस ने इस मामले की जांचकर अपहरणकर्ता युवक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।परबत्ता थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि,मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर विभिन्न।जगहों पर छापेमारी की जा रही है।उम्मीद है कि,बहुत जल्द आरोपी युवक को गिरफ्तारी कर लिया जाएगा।बहरहाल,इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा हो रही है।कह सकते हैं कि, जितनी मुंह,उतनी बातें हो रही है।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।