खगड़िया
लाला लाजपत राय के नाम का गूंजता रहा जयकारा,कुमार शानु सहित अन्य ने कहा- ब्रिटिशों के खिलाफ राष्ट्रवाद को मजबूती से खड़ा करने की कोशिश में जुटे रहे लाला लाजपत*
राजेश सिन्हा की रिपोर्ट अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय जी की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय खगड़िया कार्यालय मेंआयोजन किया गया।विभाग संयोजक कुमार सानू की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने लाला लाजपत राय जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करने के साथ-साथ दीप प्रज्जवित की और उनसे संदर्भ


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय जी की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय खगड़िया कार्यालय मेंआयोजन किया गया।विभाग संयोजक कुमार सानू की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने लाला लाजपत राय जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करने के साथ-साथ दीप प्रज्जवित की और उनसे संदर्भित विस्तारित चर्चा की। ======================= अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश मंत्री भरत सिंह जोशी,नगर मंत्री सन्नी शर्मा,आईडियल कोचिंग सेंटर के निर्देशक चंदन कुमार, जिला सोशल मीडिया प्रभारी अभीजीत कुमार तथा नगर सह मंत्री अंकित कुमार द्वारा भी संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर तथा उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर कहा गया कि महान विभूति को भूला पाना देश के लिए असंभव है।वक्ताओं ने यह भी कहा कि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सभी को लाजपत राज जी की जीवनी से सीख लेनी चाहिए। मौके पर सभी ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला और जीवन परिचय से सीख लेने की कसमें खाई। ===================इस अवसर पर कुमार शानु ने "चंदन है इस देश की माटी" गीत प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर लाला लाजपत राय के जयकारे से गूंजता रहा।इधर देश के वीर शहीद लाजपत राय के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भरत सिंह जोशी ने कहा कि लाला लाजपत राय ने एक राजनेता,लेखक और वकील के तौर पर देश को अपना अमूल्य योगदान दिया।उन्होंने कहा कि आर्य समाज से प्रभावित लाला लाजपत राय ने पूरे देश में इसका प्रचार प्रसार किया।श्री जोशी के मुताबिक आने वाली पीढ़ी को भी लाला लाजपत राय जैसे राष्ट्रभक्त से सीख लेने की जरुरत है।उन्होंने यह भी कहा कि लाला लाजपत राय ने महात्मा गांधी की जी के साथ मिलकर कई आंदोलनों को सफल बनाया था।स्वतंत्रता आंदोलनों में उन्होंने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा अपने अंतिम सांस तक भारत की स्वतंत्रता के लिए संघर्षरत रहे।दूसरी तरफ चंदन कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता आंदोलनों में क्रांतिकारी भूमिका निभाने वाले लाला लाजपत राय जी के जीवन परिचय से लोगों को अवगत करवाते हुए छात्रों को देश के महापुरुषों,शहीदों तथा देश के सेनाओं के सम्मान की बात पर प्रकाश डाला। ===================
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।