खगड़िया
शहर का पहला सम्पूर्ण टीकाकृत रेस्टोरेंट बना 'ममता रेस्टोरेंट',सम्पूर्ण टीकाकृत शहर बनाने को ले नगर पार्षदों द्वारा चलाई गई मुहिम ला रही रंग,डीएम के आह्वान का दिख रहा खासा असर
राजेश सिन्हा कोविड-19 का टीका लिए जाने के लिए खगड़िया के जिलाधिकारी डॉक्टर आलोक रंजन घोष द्वारा किए गए आह्वान का खासा असर देखने को मिल रहा है।ग्रामीण स्तर पर भले ही जागरुकता अभियान की गति पूरी तरह से नहीं दिख रही हो,लेकिन खगड़िया नगर परिषद इलाके में नगर सभापति श्रीमति सीता कुमारी के नेतृत्व में नगर पार्षदों ने वो करकर दिखा दिया है,जो उम्मीद से बड़ी दिख रही ह


कोविड-19 का टीका लिए जाने के लिए खगड़िया के जिलाधिकारी डॉक्टर आलोक रंजन घोष द्वारा किए गए आह्वान का खासा असर देखने को मिल रहा है।ग्रामीण स्तर पर भले ही जागरुकता अभियान की गति पूरी तरह से नहीं दिख रही हो,लेकिन खगड़िया नगर परिषद इलाके में नगर सभापति श्रीमति सीता कुमारी के नेतृत्व में नगर पार्षदों ने वो करकर दिखा दिया है,जो उम्मीद से बड़ी दिख रही है। नगर पार्षद रणवीर कुमार ने आज पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि नगर परिषद खगड़िया के वार्ड नंबर 26में टीका के लिए केंद्र बनाया गया।सभी वार्ड के स्थानीय पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड में सुबह से ही घर -घर जाकर दस्तक दी और लोगों को टीका लेने के लिए प्रेरित किया।
लोगों को जागरुक कर टीका केंद्र की जानकारी दी जा रही थी और कहा जा रहा था,कि आप लोग टीका ले लीजिए,तभी हम कोरोना वायरस को हरा सकेगें।श्री कुमार ने बताया कि शहर के सभी वार्ड में सम्पूर्ण टीकाकरण का लक्ष्य 15 जुलाई रखा गया है।सभी वार्डों में शत प्रतिशत टीका करवा लेना है।
उन्होंने कहा कि उनके द्वारा वार्ड नं-24 में लगातार लोगों को वैक्सीन लेने के लिए जागरुक किया जाता रहा है।उसका साकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहा है।बीते 2 जुलाई को 250 लोगों ने वैक्सीन लिया,जबकि 08 जुलाई को 230 लोगों को वैक्सीन दिया गया था।आज 9जुलाई को मात्र 20 लोगों ने पहला डोज लिया।इससे स्पष्ट लगता है कि वार्ड नं-24 में लगभग लोगों ने टीका ले लिया है।श्री कुमार के मुताबिक अब जरुरत इस बात की है,कि जिस वार्ड में लगभग लोगों ने टीका ले लिया है,उस वार्ड में सर्वे कराकर सम्पूर्ण टीकाकृत वार्ड घोषित किया जाय।
वार्ड नं -24 बलुआही स्थित ममता रेस्टोरेंट के मालिक सहित सभी कर्मियों द्वारा टीका लगवा लिए जाने के कारण यह शहर का पहला सम्पूर्ण टीकाकृत रेस्टोरेंट बन गया है। परिणाम स्वरुप सम्पूर्ण टीकाकृत दुकान का फ्लैक्स भी लग गया है।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।