खगड़िया(अनिकेत सिन्हा)।
आज गुरुवार अर्थात 9 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी और 148 अलौली विधानसभा की अल्पकालीन विस्तारक बैठक आयोजित की गई।भाजपा नेता सह पूर्व जिला पारिषद सदस्य शंकर ताती के हरिपुर स्थित आवास पर आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता अलौली मंडल अध्यक्ष गौरव राज ने की,जबकि बैठक का संचालन अलौली मंडल के महामंत्री ललन पोद्दार ने किया।इस कार्यक्रम में मुख्य मुख्य अतिथि के तौर पर अलौली विधानसभा के प्रभारी भारतीय जनता पार्टी के नेता रामाकांत रजक एवं विशिष्ट अतिथि के रुप में भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री सह अलौली विधानसभा के संयोजक विजय कुमार यादव मौजूद थे। अल्पकालीन विस्तारक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दोनों नेताओं ने कहा कि, बूथ स्तर पर पन्ना प्रमुख,बूथ अध्यक्ष,बूथ पालक सहित संगठन के कई कार्य को करना है।इसके लिए निर्धारित तिथि के मुताबिक संगठन का कार्य करना है।अधिक से अधिक लोगों को सरल ऐप के माध्यम से जोड़ना है तथा 'मन की बात' कार्यक्रम को बूथ स्तर पर मजबूत करना है इतना ही नहीं,वहां के लोगों को बैठाकर प्रधानमंत्री जी के मन की बात को सुनाना है।साथ ही व्यापक पैमाने पर इसका प्रचार-प्रसार भी करना है।
कहा गया कि,पन्ना प्रमुख बनाते समय ही मोबाइल नंबर 7820078200 पर मिस्ड कॉल करवा कर सरल एप डाउनलोड करवाना है और व्हाट्सएप ग्रुप तैयार करवाना है।
कार्यक्रम को तीनों मंडल के अध्यक्ष ने भी संबोधित किया।मौके पर बेला मंडल के भाजपा नेता पंकज कुमार महतो,पूर्व जिला महामंत्री सह भाजपा नेता डोमन सदा, हरिपुर मंडल महामंत्री धीरज सिंह,नीरज मालाकार,अजीत सदा,युगल किशोर चौपाल, गोरेलाल सदा,संजय पासवान, उदय सिंह कुशवाहा,मंटू सिंह कुशवाहा,गौतम सिंह,पिंटू राही,सरवन चौधरी,मनोज ठाकुर,श्रीकांत कुमार,रंजीत शाह,सुभाष चंद्र बोस,सिकंदर शाह,उमेश ठाकुर,हरे राम चौधरी,मनोज तांती,सुरेंद्र तांती समेत सभी कार्यकर्ता ने अपने-अपने विचारों को रखा एवं कल से पंचायत से कार्य करने के लिए अपने मिशन पर निकलने का संकल्प लिया।
खगड़िया
भाजपा की अल्पकालीन विस्तारक बैठक में लिए गए कई निर्णय,पीएम के 'मन की बात'कार्यक्रम को बूथ स्तर के लोगों तक को सुनाने को ले बनी रणनीति
खगड़िया(अनिकेत सिन्हा)। आज गुरुवार अर्थात 9 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी और 148 अलौली विधानसभा की अल्पकालीन विस्तारक बैठक आयोजित की गई।भाजपा नेता सह पूर्व जिला पारिषद सदस्य शंकर ताती के हरिपुर स्थित आवास पर आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता अलौली मंडल अध्यक्ष गौरव राज ने की,जबकि बैठक का संचालन अलौली मंडल के महामंत्री ललन पोद्दार ने किया।इस कार्यक्रम में मुख्य मुख्य
READERSHIP810VIEWS


आज गुरुवार अर्थात 9 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी और 148 अलौली विधानसभा की अल्पकालीन विस्तारक बैठक आयोजित की गई।भाजपा नेता सह पूर्व जिला पारिषद सदस्य शंकर ताती के हरिपुर स्थित आवास पर आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता अलौली मंडल अध्यक्ष गौरव राज ने की,जबकि बैठक का संचालन अलौली मंडल के महामंत्री ललन पोद्दार ने किया।इस कार्यक्रम में मुख्य मुख्य अतिथि के तौर पर अलौली विधानसभा के प्रभारी भारतीय जनता पार्टी के नेता रामाकांत रजक एवं विशिष्ट अतिथि के रुप में भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री सह अलौली विधानसभा के संयोजक विजय कुमार यादव मौजूद थे।
अल्पकालीन विस्तारक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दोनों नेताओं ने कहा कि, बूथ स्तर पर पन्ना प्रमुख,बूथ अध्यक्ष,बूथ पालक सहित संगठन के कई कार्य को करना है।इसके लिए निर्धारित तिथि के मुताबिक संगठन का कार्य करना है।अधिक से अधिक लोगों को सरल ऐप के माध्यम से जोड़ना है तथा 'मन की बात' कार्यक्रम को बूथ स्तर पर मजबूत करना है इतना ही नहीं,वहां के लोगों को बैठाकर प्रधानमंत्री जी के मन की बात को सुनाना है।साथ ही व्यापक पैमाने पर इसका प्रचार-प्रसार भी करना है।
कार्यक्रम को तीनों मंडल के अध्यक्ष ने भी संबोधित किया।मौके पर बेला मंडल के भाजपा नेता पंकज कुमार महतो,पूर्व जिला महामंत्री सह भाजपा नेता डोमन सदा, हरिपुर मंडल महामंत्री धीरज सिंह,नीरज मालाकार,अजीत सदा,युगल किशोर चौपाल, गोरेलाल सदा,संजय पासवान, उदय सिंह कुशवाहा,मंटू सिंह कुशवाहा,गौतम सिंह,पिंटू राही,सरवन चौधरी,मनोज ठाकुर,श्रीकांत कुमार,रंजीत शाह,सुभाष चंद्र बोस,सिकंदर शाह,उमेश ठाकुर,हरे राम चौधरी,मनोज तांती,सुरेंद्र तांती समेत सभी कार्यकर्ता ने अपने-अपने विचारों को रखा एवं कल से पंचायत से कार्य करने के लिए अपने मिशन पर निकलने का संकल्प लिया।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।