खगड़िया
विभिन्न बाजारों की कई दुकानें हुई सील,चला वाहन व मास्क चेकिंग अभियान, जुर्माने की भी हुई वसूली, बाजारों का निरीक्षण करने निकली थी प्रशासनिक पदाधिकारियों की टोली
राजेश सिन्हा खगड़िया जिले के भूमि सुधार उप समाहर्ता जनक कुमार द्वारा खगड़िया बाजार में प्रतिबंधों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों को कानूनी पाठ पढ़ाते हुए 5 दुकानों को सील किया गया। 3 रेडीमेड वस्त्रों की दुकान,1ज्वेलरी की दुकान के साथ-साथ जूते-चप्पल की 1 दुकान को सील किया गया है।सील की गई इन दुकानों को बुधवार के दिन खोलने की अनुमति नहीं है।इन दुकानों को मंगल



वर्तमान में दुकानों को तीन श्रेणियों में विभाजित कर उन्हें अलग-अलग दिन खोलने की अनुमति है।इसके प्रभावी कार्यान्वयन को ले खगड़िया ज़िले के विभिन्न क्षेत्रों की बाजारों की आज बुधवार को औचक जांच की गई।मास्क चेकिंग के साथ-साथ वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया गया। प्रतिबंधों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों की दुकानों को सील किया गया।
अब तक कलु₹16,93,400 जुर्माना कोविड नियमों का उल्लंघन करते पाए गए वाहनों से वसूल किए जा चुके हैं।
अब तक ₹7,78,000 की वसूली मास्क जुर्माने के रुप में की जा चुकी है।
आज भी नगर परिषद खगड़िया, अलौली, बेलदौर परबत्ता सहित अन्य प्रखंडों में प्रचार वाहनों से माईकिंग के जरिए लोगों को अफवाहों से बचने और कोरोना उन्मूलन हेतु टीकाकरण के लिए अपील की गई।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।