खगड़िया
*जरुरतमंदों के बीच मास्क, साबुन और सेनीटाइजर वितरित,पीएम नरेंन्द्र मोदी के 7वें कार्यकाल मौके पर 'सेवा ही संगठन है' का दिखा भाव*
'गौरव सिन्हा भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वितीय कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आज रविवार अर्थात 30मई को खगड़िया जिले के गोगरी जमालपुर नगर परिषद क्षेत्रान्तर्गत वार्ड नंबर 13एवं 14में जरुरतमंदों के बीच मास्क सेनीटाइजर और साबुन का वितरण किया गया।भारतीय जनता पार्टी की गोगरी जमालपुर नगर परिषद द्वारा भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री मान


भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वितीय कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आज रविवार अर्थात 30मई को खगड़िया जिले के गोगरी जमालपुर नगर परिषद क्षेत्रान्तर्गत वार्ड नंबर 13एवं 14में जरुरतमंदों के बीच मास्क सेनीटाइजर और साबुन का वितरण किया गया।भारतीय जनता पार्टी की गोगरी जमालपुर नगर परिषद द्वारा भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के द्वितीय कार्यकाल के 2 वर्ष पूरे होने पर किए गए वितरण कार्य की सर्वत्र प्रशंसा हो रही है।बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के गोगरी नगर संयोजक राजेश कुमार पंडित द्वारा 'सेवा ही संगठन है'कार्यक्रम के निमित गोगरी नगर परिषद के वार्ड नंबर 13 एवं 14 में मास्क, सेनीटाइजर एवं साबुन का वितरण किया गया है।इधर नगर संयोजक श्री पंडित ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विकास की ओर अग्रसर है।पीएम नरेंन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व पर पूरे भारत वासियों को पूरा भरोसा है।मौके पर उपस्थित भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा उर्फ लड्डू जी,विनोद कुमार झा,अनिल कुमार दीपक,हरीश चंद्र पटेल,रंजीत कुमार रंजन,नितिन केजरीवाल,राजीव जायसवाल,अमर कुमार सिन्हा,विनय कुमार सिंह, अरुण पंडित,आर्यन गोस्वामी, प्रह्लाद कुमार पंडित,सुजीत कुमार उर्फ पप्पू,उदय मिश्रा, हिमांशु मालाकार,अजय कुमार मंडल,फूलचंद पटेल आदि ने भी कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हिन्दुस्तान विकास की उंचाईयों को छू रहा है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा है कि विपक्षियों को भी इस बात का भान है कि यह बदला हुआ हिन्दुस्तान पीएम मोदी की देन है।बात अलग है कि विपक्षी होने के नाते विरोध करना विपक्षियों की आदतों में शुमार है।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।