खगड़िया
*सड़क की जर्जरता के कारण बुरी तरह जख्मी हुई अधेड़ महिला,राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल*
नैयर आलम की रिपोर्ट बेलदौर(खगड़िया)।जर्जर सड़क पर गिरने से 50 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।आनन-फानन में राहगीरों द्वारा जख्मी महिला को बेलदौर पीएचसी लाया गया,जहां प्राथमिक उपचार कर डॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी दे दी।मिल रही जानकारी के अनुसार कुर्बन पंचायत के वार्ड नंबर 6 महद्दीपुर वासा निवासी स्वर्गीय नरेश सिंह की लगभग 50 वर्षीय पत्नी मीना देवी अपने रिश


बेलदौर(खगड़िया)।जर्जर सड़क पर गिरने से 50 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।आनन-फानन में राहगीरों द्वारा जख्मी महिला को बेलदौर पीएचसी लाया गया,जहां प्राथमिक उपचार कर डॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी दे दी।मिल रही जानकारी के अनुसार कुर्बन पंचायत के वार्ड नंबर 6 महद्दीपुर वासा निवासी स्वर्गीय नरेश सिंह की लगभग 50 वर्षीय पत्नी मीना देवी अपने रिश्तेदार के यहां से वापस घर लौट रही थी।इसी दौरान तिलाठी आलमनगर पथ के सकरोहर पुल के समीप जर्जर सड़क रहने व कम दिखाई देने के कारण उक्त महिला को ठोकर लग गई।जिस कारण उक्त महिला सड़क पर ही गिर गई।मुसाफिरों ने आनन-फानन में जख्मी महिला को बेलदौर पीएचसी लाया,जहां प्राथमिक उपचार कर डॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी दे दी। ====================जख्मी महिला ने कहा-=================== इधर जख्मी महिला ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार के धरक्का सिंह वासा स्थित घर से वापस अपने घर जा रही थी।इसी दौरान सड़क जर्जर रहने के कारण पैर में ठोकर लग गयी और वह गिर पड़ी। ==========================
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।