खगड़िया
भोराहाबासा में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में मोहम्मद कमर की खूब चली बल्लेबाजी,सेमीफाइनल में पहुंची भोरहाबासा की टीम।।
नैयर आलम की रिपोर्ट बेलदौर(खगड़िया)।प्रखंड अंतर्गत भोराहाबासा ग्राम में आयोजित टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन जदयू नेता ऋषव कुमार ने बीते सोमवार को किया था।एमसीसी टीम भोराहाबसा द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट में मधेपुरा,सहरसा तथा खगड़िया जिले की क्रिकेट टीमों ने हिस्सा लिया।बुधवार को चौथा और अंतिम लीग मैच इस्लामपुर खोखसी तथा भोरहाबासा के बीच खेला गया।इस मैच


बेलदौर(खगड़िया)।प्रखंड अंतर्गत भोराहाबासा ग्राम में आयोजित टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन जदयू नेता ऋषव कुमार ने बीते सोमवार को किया था।एमसीसी टीम भोराहाबसा द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट में मधेपुरा,सहरसा तथा खगड़िया जिले की क्रिकेट टीमों ने हिस्सा लिया।बुधवार को चौथा और अंतिम लीग मैच इस्लामपुर खोखसी तथा भोरहाबासा के बीच खेला गया।इस मैच में भोराहाबासा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑल ओवर खेलते हुए तीन विकेट पर 205रन बनाया। इस प्रकार इस्लामपुर की टीम को जीत के लिए 206रन का लक्ष्य दिया गया।जवाब में उतरी इस्लामपुर खोखसी की टीम ने घटिया बल्लेबाजी की और ऑल ओवर खेलते हुए 8विकेट के नुकसान पर मात्र 170रन ही बनाया। इस प्रकार भोराहाबासा की टीम ने इस लीग मैच को जीतकर सेमीफाइनल में अपना जगह पक्की कर ली। ========================= इस मैच में मेन ऑफ द मैच का पुरस्कार मो. कमर को दिया गया।मो.कमर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए10छक्के और2चौकों की मदद से कुल82रन बनाया था।इधर ऋषव कुमार ने कहा कि इस तरह का आयोजन करने के लिए आयोजक को तहे दिल से धन्यवाद देता हूं।मौके पर सुमित,बिपिन,अहम आलम,जेम्स,कलाम,हसबुल ललन,लोहा,एम्पायर इरसाद जी एवं जितेंद्र कुमार, कॉमेंटेटर मनोवर आलम, कमलेश,स्कोरर मो.नियाज, मोनाजिर,भोराहाबसा टीम के कप्तान मो.मनोवर,उप कप्तान मो.कमर, ग्रामीण के रुप में मो.बलि आलम,मो. मुन्ना,मो.जुब्बेर,मो.सलीम,मो.तौकीर,मो.अशफाक,मो. इफ़्तेख़ार,मो.अहद,मो. हासिम,मो. मनीर,मनोज सिंह, बिनो सिंह,विष्णुदेव सिंह, प्रकाश सिंह,सनाउल्लाह,मो. सरीफ,मो. रफ़ीक़, इंजमामूल, इब्राहिम,इशा,मो.मिस्टर,मो. साजिद,मेराज सहित सैकड़ो दर्शकगण मौजूद थे। ==========================
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।