एसडीएफ न्यूज ब्यूरो,खगड़िया
खगड़िया के विकास में रोड़ा अटकाने वाले और जनता के हक पर डाका डालने वाले भ्रष्टाचारी अब हो जाएं सावधान ! क्योंकि लोकसभा सांसद राजेश वर्मा ने साफ कर दिया है कि अब खगड़िया में सिर्फ और सिर्फ जनता का राज चलेगा! मंगलवार को खगड़िया समाहरणालय में 'दिशा' की बैठक क्या शुरू हुई, सांसद का ऐसा रौद्र रूप देखने को मिला जिसने अधिकारियों के पसीने छुड़ा दिए।
सांसद ने सबसे पहले उन भ्रष्ट इंजीनियरों को सरेआम लपेटा जो बाढ़ सुरक्षा और कटावरोधी कार्यों में जियो बैग के अंदर बालू की जगह मिट्टी भरकर जनता की जान से खिलवाड़ कर रहे थे। सांसद ने दो टूक लहजे में कह दिया कि अगर बाढ़ सुरक्षा के काम में एक रत्ती भर भी कोताही मिली, तो सीधे जेल का रास्ता नापना पड़ेगा!
यही नहीं, खगड़िया सदर अस्पताल के आसपास कुकुरमुत्ते की तरह उग आए फर्जी और अवैध क्लिनिकों के खिलाफ सांसद ने ऑन-द-स्पॉट 'डेथ वारंट' जारी कर दिया है। जिलाधिकारी और सिविल सर्जन को तत्काल 'टास्क फोर्स' बनाकर इन इंसानी लुटेरों को सलाखों के पीछे भेजने का सख्त अल्टीमेटम दिया गया है।
सांसद के गुस्से की रडार पर शिक्षा व्यवस्था भी थी। उन्होंने अधिकारियों को ललकारते हुए पूछा कि आखिर स्कूलों में बच्चियों के शौचालय बदहाल क्यों हैं? उन्होंने साफ निर्देश दिया कि इसे तुरंत ठीक करो, जर्जर स्कूलों की सूरत बदलो और बच्चों के लिए खेलने का मैदान तैयार करो।
इसके बाद सांसद का सबसे बड़ा प्रहार हुआ खगड़िया को खोखला कर रहे 'सूखे नशे' यानी स्मैक और ब्राउन शुगर के सौदागरों पर! पुलिस विभाग को सीधे चेतावनी दी गई कि जिले के 90% अपराधों की जड़ यह नशा है। इन नशा तस्करों को पकड़कर इनका चेहरा जनता के सामने बेनकाब करो ताकि अपराधियों के दिल में पुलिस का ऐसा खौफ बैठे कि वो खगड़िया छोड़ने पर मजबूर हो जाएं।
चाहे महेशखूंट-मानसी में जलजमाव की समस्या हो, बाजारों में महिलाओं के लिए टॉयलेट्स बनवाना हो, चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगाने हों या फिर बाढ़ से पहले कम्युनिटी किचन और पशु चारे की व्यवस्था करनी हो— सांसद राजेश वर्मा ने साफ़ कर दिया है कि मोदी सरकार की हर योजना समाज के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचेगी और जो भी अधिकारी इसमें ढिलाई बरतेगा, उसका बोरिया-बिस्तर बांध दिया जाएगा!
खगड़िया
सांसद राजेश वर्मा का रौद्र रूप, भ्रष्ट इंजीनियरों से लेकर फर्जी डॉक्टरों और स्मैक तस्करों तक हड़कंप— 'दिशा' की बैठक में दहाड़ते हुए सांसद ने अधिकारियों को दी खुली चेतावनी, जनता के
एसडीएफ न्यूज ब्यूरो,खगड़िया खगड़िया के विकास में रोड़ा अटकाने वाले और जनता के हक पर डाका डालने वाले भ्रष्टाचारी अब हो जाएं सावधान ! क्योंकि लोकसभा सांसद राजेश वर्मा ने साफ कर दिया है कि अब खगड़िया में सिर्फ और सिर्फ जनता का राज चलेगा! मंगलवार को खगड़िया समाहरणालय में 'दिशा' की बैठक क्या शुरू हुई, सांसद का ऐसा रौद्र रूप देखने को मिला जिसने अधिकारियों के पसीने


एसडीएफ न्यूज ब्यूरो,खगड़िया
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।