एसडीएफ न्यूज ब्यूरो, खगड़िया
खगड़िया नगर परिषद की सभापति अर्चना कुमारी ने शहर के समग्र और योजनाबद्ध विकास को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा है।
अर्चना कुमारी ने ज्ञापन में खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र की बढ़ती आबादी और शहरी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं को लागू करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि शहर में दीर्घकालिक और संतुलित विकास सुनिश्चित किया जाए। ज्ञापन में नगर के लिए प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं: नगर क्षेत्र में आधुनिक ठोस कचरा प्रबंधन प्रणाली लागू करने की जरूरत।
बरसात के समय होने वाले जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान लाने के लिए मजबूत ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण। सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए आधुनिक टाउन हॉल का निर्माण।
नगर के प्रमुख जल स्रोत राजेंद्र सरोवर का गहरीकरण, पाथवे निर्माण, प्रकाश व्यवस्था और बैठने की सुविधा सहित सौंदर्यीकरण।
युवाओं के लिए बड़ा खेल मैदान और गंडक नदी के तट पर मॉडल घाट का निर्माण।
नगर सभापति ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि इन सभी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति और वित्तीय प्रावधान उपलब्ध कराए जाएं, ताकि खगड़िया का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।
स्थानीय लोगों ने भी इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि इन योजनाओं के लागू होने से शहर के विकास को नई दिशा और गति मिलेगी।
खगड़िया
नगर सभापति अर्चना कुमारी ने मुख्यमंत्री को सौंपा विस्तृत ज्ञापन, खगड़िया के समग्र विकास के लिए ठोस कचरा प्रबंधन, ड्रेनेज सिस्टम और टाउन हॉल समेत कई अहम योजनाओं की की मांग
एसडीएफ न्यूज ब्यूरो, खगड़िया खगड़िया नगर परिषद की सभापति अर्चना कुमारी ने शहर के समग्र और योजनाबद्ध विकास को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा है। अर्चना कुमारी ने ज्ञापन में खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र की बढ़ती आबादी और शहरी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं को लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अब समय



पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।