खगड़िया
नेशनल हॉकी महिला खिलाडियों से मिली राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य श्रीमति चन्द्रमुखी देवी,हौसला अफजाई करते हुए कहा-खिलाड़ियों की बेहतरी के लिए तमाम प्रयास किए जाएंगे।।*
*डॉ.अरविन्द कुमार सिंह की रिपोर्ट खगड़िया। खेल चाहे जो कोई हो,लेकिन खेल से जहां बच्चे-बच्चियों में स्वस्थ रहने की भावना जगती है,वहीं स्वस्थ मानसिकता का भी जन्म होता है।जिससे बच्चे-बच्चियां मेधावी भी होते हैं।इतना ही नहीं,बड़े-बड़े लक्ष्य को भी प्राप्त कर लेते हैं।उक्त बातें राष्ट्रीय आयोग की सदस्या सह खगड़िया की पूर्व विधायिका श्रीमती चंद्रमुखी देवी द्वारा ख


खगड़िया। खेल चाहे जो कोई हो,लेकिन खेल से जहां बच्चे-बच्चियों में स्वस्थ रहने की भावना जगती है,वहीं स्वस्थ मानसिकता का भी जन्म होता है।जिससे बच्चे-बच्चियां मेधावी भी होते हैं।इतना ही नहीं,बड़े-बड़े लक्ष्य को भी प्राप्त कर लेते हैं।उक्त बातें राष्ट्रीय आयोग की सदस्या सह खगड़िया की पूर्व विधायिका श्रीमती चंद्रमुखी देवी द्वारा खगड़िया जिले के हॉकी खिलाड़ियों को अतिथि गृह में संबोधित करते हुए कही गई।मौके पर उपस्थित जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष सह पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रविश चन्द्र सिन्हा उर्फ बन्टा ने माननीया सदस्या को एक मोमेंटो देकर सम्मानित किया।वहीं हॉकी संघ के जिला सचिव विकास कमार ने हॉकी का स्टीक देकर राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्या को सम्मानित किया।इस अवसर पर खिलाड़ियों से उनके द्वारा परिचय लिया गया।खिलाड़ियों में वैसे प्रतिभावान खिलाड़ियां थीं,जिन्होंने नेशनल हॉकी को कई बार रीप्रजेंट किया। ===================================== इन महिला खिलाड़ियों ने श्रीमति चन्द्रमुखी देवी से मांग की है कि,खेल को बिहार में समुचित दर्जा दिया जाए, ताकि खिलाड़ियों को नौकरी सहित अन्य सुविधाएं मिल सके।जिससे खिलाड़ी अपना जीवन यापन उचित रुप से कर सकें।हॉकी खिलाड़ियों द्वारा उठाई गई इस मांग के संदर्भ में उन्होंने कहा कि विस्तार से समुचित जानकारी उन्हें उपलब्ध कराई जाए।जिसे लेकर केंद्रीय खेल मंत्री से मिलकर एक समुचित स्थिति खिलाड़ियों के लिए पैदा की जा सके।मौके पर भारतीय जनता पार्टी चुनाव आयोग सेल के जिला संयोजक डॉ.अरविंद कुमार सिंह ने माननीय सदस्य श्रीमती चंद्रमुखी देवी को धन्यवाद ज्ञापित किया एवं उनका आभार प्रकट करते हुए कहा कि उन्होंने खिलाड़ियों के लिए खासकर महिला खिलाड़ियों के लिए बढ़-चढ़कर हौसला अफजाई करने का काम किया है। =======================================
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।