श्रवण आकाश की रिपोर्ट
खगड़िया।जिले के परबत्ता थाना अंतर्गत खीराडीह गांव में पड़ोसी ने ही मां-बेटी और पिता को पीटकर जख्मी कर दिया।घटना जमीनी विवाद को ले घटित हुई है।खीराडीह गांव निवासी मोहम्मद इलियास बैठा की पत्नी मकिना खातून ने परबत्ता थाने में आवेदन देकर कहा है कि, गुरुवार के दोपहर उनके पड़ोसी कलीम बैठा समेत कुल 4 लोगों ने घर में घुसकर न केवल गाली गलौज किया, बल्कि लाठी डंडे से जानलेवा प्रहार भी किया।घटना के वक्त बचाव करने आई उनकी लड़की पायल खातून को भी नहीं बख्शा गया।हमलावरों ने उसके साथ भी बुरी तरह मारपीट की।साथ ही उनके गले से कीमती जेवरात की भी छिनतई की बात सामने आई है।घायल इलियास बैठा ने बताया कि,इंदिरा आवास के मकान व पर्चा की जमीन को लेकर विवाद हुआ है।इसको लेकर पूर्व में भी दो बार मारपीट हो चुकी है।कल गुरुवार को तीसरी बार मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है।लेकिन स्थानीय पुलिस घटना को नजरअंदाज करती आ रही है।इधर,परबत्ता थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल ने कहा कि,इस मामले को लेकर कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।यदि घायल या परिजनों द्वारा लिखित शिकायत प्राप्त होती है,तो मामले की विधिवत जांच कर संबंधित लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
खगड़िया
जमीनी विवाद को ले पड़ोसियों ने मां-बेटी सहित पिता पर ढ़ाया कहर
श्रवण आकाश की रिपोर्ट खगड़िया।जिले के परबत्ता थाना अंतर्गत खीराडीह गांव में पड़ोसी ने ही मां-बेटी और पिता को पीटकर जख्मी कर दिया।घटना जमीनी विवाद को ले घटित हुई है।खीराडीह गांव निवासी मोहम्मद इलियास बैठा की पत्नी मकिना खातून ने परबत्ता थाने में आवेदन देकर कहा है कि, गुरुवार के दोपहर उनके पड़ोसी कलीम बैठा समेत कुल 4 लोगों ने घर में घुसकर न केवल गाली गलौज किया
READERSHIP26.3kVIEWS


खगड़िया।जिले के परबत्ता थाना अंतर्गत खीराडीह गांव में पड़ोसी ने ही मां-बेटी और पिता को पीटकर जख्मी कर दिया।घटना जमीनी विवाद को ले घटित हुई है।खीराडीह गांव निवासी मोहम्मद इलियास बैठा की पत्नी मकिना खातून ने परबत्ता थाने में आवेदन देकर कहा है कि, गुरुवार के दोपहर उनके पड़ोसी कलीम बैठा समेत कुल 4 लोगों ने घर में घुसकर न केवल गाली गलौज किया, बल्कि लाठी डंडे से जानलेवा प्रहार भी किया।घटना के वक्त बचाव करने आई उनकी लड़की पायल खातून को भी नहीं बख्शा गया।हमलावरों ने उसके साथ भी बुरी तरह मारपीट की।साथ ही उनके गले से कीमती जेवरात की भी छिनतई की बात सामने आई है।घायल इलियास बैठा ने बताया कि,इंदिरा आवास के मकान व पर्चा की जमीन को लेकर विवाद हुआ है।इसको लेकर पूर्व में भी दो बार मारपीट हो चुकी है।कल गुरुवार को तीसरी बार मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है।लेकिन स्थानीय पुलिस घटना को नजरअंदाज करती आ रही है।इधर,परबत्ता थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल ने कहा कि,इस मामले को लेकर कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।यदि घायल या परिजनों द्वारा लिखित शिकायत प्राप्त होती है,तो मामले की विधिवत जांच कर संबंधित लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।