खगड़िया
विदाई चाहे जिन किसी की हो,लेकिन सभी के लिए बहुत दु:खदायी होती है...महिला पर्यवेक्षिकाओं एवं वरीय लिपिक के विदाई समारोह में वक्ताओं का छलका दर्द
संजीब कुमार साहेबपुरकमाल(बेगूसराय)। नौकरी के दौरान विभिन्न जगहों के लिए तबादला होता रहता है।विदाई चाहे,जिन किसी की हो,सभी के लिए दु:खदायी तो होती ही है, लेकिन विदाई नौकरी का एक हिस्सा है।उक्त बातें बेगूसराय जिला अंतर्गत साहेबपुर कमाल प्रखंड के बाल विकास परियोजना कार्यालय में महिला पर्यवेक्षिका आशा लता वंदना,ज्योत्षना,आरती फर्स्ट,आरती सेकंड एवं वरीय लिपिक राम


साहेबपुरकमाल(बेगूसराय)। नौकरी के दौरान विभिन्न जगहों के लिए तबादला होता रहता है।विदाई चाहे,जिन किसी की हो,सभी के लिए दु:खदायी तो होती ही है, लेकिन विदाई नौकरी का एक हिस्सा है।उक्त बातें बेगूसराय जिला अंतर्गत साहेबपुर कमाल प्रखंड के बाल विकास परियोजना कार्यालय में महिला पर्यवेक्षिका आशा लता वंदना,ज्योत्षना,आरती फर्स्ट,आरती सेकंड एवं वरीय लिपिक राम आशीष शर्मा के विदाई समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कही।बाल विकास परियोजना पदाधिकारी आर्य राज, प्रखंड समन्वयक मोहम्मद इमरोज,डाटा ऑपरेटर गोविन्द के साथ-साथ प्रखंड की सभी सेविकाओं ने महिला पर्यवेक्षिका आशा लता वंदना, ज्योत्षना,आरती फर्स्ट एवं आरती सेकंड के साथ-साथ वरीय लिपिक राम आशीष शर्मा को बुके एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। परियोजना पदाधिकारी आर्य राज ने यह भी कहा कि परियोजना की सभी पर्यवेक्षिकाओं का कार्य अच्छा रहा।
जहां भी सभी जाएंगी,वहां अच्छे ढंग से कार्य करेंगी।बहरहाल,विदाई समारोह में सभी आंखें नम दिखी।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।