एसडीएफ न्यूज ब्यूरो
खगड़िया।जिले के परबत्ता थाना अंतर्गत नयागांव दियारा के कुख्यात अपराधी शैलेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।मिल रही जानकारी के अनुसार,परबत्ता थाना पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए शैलेश सिंह ने जमीन हड़पने के उद्देश्य से अतिपिछडा समाज के एक गरीब मकुनी मंडल पर जानलेवा हमला किया था।इस मामले में पुलिस उसे तलाश रही थी और गुप्त सूचना मिलते ही पुलिस ने उसे दबोच लिया गया।बताया जा रहा है कि,तीन लोगों की नृशंस हत्या के जुर्म में उम्र कैद की सजा भुगत रहे शैलेश सिंह इधर के दिनों में जमानत पर चल रहे थे और विभिन्न आपराधिक मामलों में उनकी संलिप्तता की बात सामने आ रही थी।
तीन लोगो की हत्या के जुर्म में उम्र कैद की सजा पा चुके शैलेश सिंह की गिरफ्तारी से इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है।स्थानीय लोगों का कहना है कि जमानत पर रहते हुए उन्होंने एक गरीब अतिपिछडा मकुनी मण्डल की ज़मीन को हड़पने के लिए उस पर जानलेवा हमला किया था।परबत्ता पुलिस ने उसे गिरफ़्तार कर गरीब को न्याय देने का काम किया है।
इसके लिए खगड़िया के एसपी अमितेश कुमार की जितनी भी प्रशंसा की जाय,कम ही होगी।इधर मकुनी मंडल ने मुखमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार जताते हुए कहा कि,जय बिहार की सुशासन सरकार।
खगड़िया
कुख्यात अपराधी शैलेश सिंह गिरफ्तार,अमन पसंद लोगों ने ली राहत की सांस,खगड़िया एसपी के प्रति जताया आभार
एसडीएफ न्यूज ब्यूरो खगड़िया।जिले के परबत्ता थाना अंतर्गत नयागांव दियारा के कुख्यात अपराधी शैलेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।मिल रही जानकारी के अनुसार,परबत्ता थाना पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए शैलेश सिंह ने जमीन हड़पने के उद्देश्य से अतिपिछडा समाज के एक गरीब मकुनी मंडल पर जानलेवा हमला किया था।इस मामले में पुलिस उसे तलाश रही थी और गुप्त सूचना मिलते ही पुलि





पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।