एसडीएफ न्यूज ब्यूरो, खगड़िया
खगड़िया।रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की छात्राओं ने गुरुवार को विधायक कार्यालय पहुंचकर विधायक बबलू कुमार मंडल को रक्षासूत्र बांधा।छात्राओं ने पारंपरिक रूप से रक्षासूत्र बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और आपसी विश्वास का संदेश दिया।इस अवसर पर विधायक बबलू कुमार मंडल ने छात्राओं का आत्मीय स्वागत करते हुए उनके स्नेह और शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया।
मौके पर छात्राओं को संबोधित करते हुए विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि माताओं-बहनों की सुरक्षा और सम्मान उनकी पहली प्राथमिकता है।उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं और बेटियों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।बेटियां निडर होकर शिक्षा प्राप्त करें, आगे बढ़ें और अपने सपनों को साकार करें,इसके लिए समाज के हर व्यक्ति को सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधने का पर्व नहीं, बल्कि यह बहनों के प्रति सुरक्षा,सम्मान,स्नेह और जिम्मेदारी के संकल्प का भी प्रतीक है।छात्राओं द्वारा बांधा गया रक्षासूत्र उनके लिए स्नेह के साथ-साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा भी है।
विधायक ने छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने तथा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।उन्होंने कहा कि आज की बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए समान अवसर मिलना चाहिए।
इस अवसर पर विद्यालय के सचिव भरत सिंह जोशी,उमेश सिंह पटेल,संदीप केडिया, राकेश पासवान शास्त्री एवं रविंद्र कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं आत्मीय वातावरण में संपन्न हुआ।
खगड़िया
रक्षाबंधन पर विधायक कार्यालय में स्नेह की बंधी डोर, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की छात्राओं ने बबलू मंडल की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र; विधायक बोले—“माताओं-बहनों की सुरक्षा और सम्मान म
एसडीएफ न्यूज ब्यूरो, खगड़िया खगड़िया।रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की छात्राओं ने गुरुवार को विधायक कार्यालय पहुंचकर विधायक बबलू कुमार मंडल को रक्षासूत्र बांधा।छात्राओं ने पारंपरिक रूप से रक्षासूत्र बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और आपसी विश्वास का संदेश दिया।इस अवसर पर विधायक बबलू कुमार मंडल ने छात्राओं का आत्मीय स्वागत करते हुए उनके


एसडीएफ न्यूज ब्यूरो, खगड़िया
खगड़िया।रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की छात्राओं ने गुरुवार को विधायक कार्यालय पहुंचकर विधायक बबलू कुमार मंडल को रक्षासूत्र बांधा।छात्राओं ने पारंपरिक रूप से रक्षासूत्र बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और आपसी विश्वास का संदेश दिया।इस अवसर पर विधायक बबलू कुमार मंडल ने छात्राओं का आत्मीय स्वागत करते हुए उनके स्नेह और शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।