खगड़िया(सुमलेश कुमार यादव)।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का 104वां स्थापना दिवस जिले के बेलदौर प्रखंड अंतर्गत पीरनगरा शाखा में केक काटकर धूमधाम से मनाया गया।सन 1919 ई0 में स्थापित यूनियन बैंक की स्थापना के उपलक्ष्य में शाखा प्रबंधक आशीष चंद्र द्वारा केक काटा गया।काटे गए केक शाखा के ग्राहकों सहित सभी स्टाफ के बीच वितरित किए गए।शाखा प्रबंधक आशीष चंद्र, लेखापाल आशीष कुमार, ग्रामीण विकास अधिकारी मिथिलेश कुमार के साथ-साथ दर्जनों स्टाफ एवं ग्राहकों की मौजूदगी तो थी ही,कार्यक्रम में जीविका दीदी की भी सहभागिता रही।इसके पूर्व स्थापना दिवस के मौके पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की पीरनगरा शाखा को दुल्हन की तरह सजाया गया था।फूल एवं गुब्बारे से बनाया गया तोरण द्वार आकर्षण का केंद्र बना रहा।शाखा प्रबंधक आशीष चंद्र ने बताया कि, प्रत्येक वर्ष वह लोग स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाते हैं।इस वर्ष भी यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का 104वां स्थापना दिवस सभी स्टाफ एवं ग्राहक की मौजूदगी में मनाया गया।