खगड़िया
भारत के पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडीस की पुण्यतिथि मनी,जदयू नेता ऋषव कुमार के नेतृत्व में किया गया कार्यक्रम का आयोजन*
नैयर आलम की रिपोर्ट खगड़िया जिला अंतर्गत बेलदौर प्रखंड जदयू कार्यालय में पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडीस की पुण्यतिथि का आयोजन किया गया।इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते जदयू नेता ऋषव कुमार ने कहा कि फर्नांडीस साहब का पूरा जीवन संघर्ष की अनकही दास्तां से भरा पड़ा रहा।1974 में हुई रेलवे की सबसे बड़ी स्ट्राइक में जो नाम सबसे अधिक चर्चित था,वह फर्नांडी
READERSHIP11.1kVIEWS


खगड़िया जिला अंतर्गत बेलदौर प्रखंड जदयू कार्यालय में पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडीस की पुण्यतिथि का आयोजन किया गया।इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते जदयू नेता ऋषव कुमार ने कहा कि फर्नांडीस साहब का पूरा जीवन संघर्ष की अनकही दास्तां से भरा पड़ा रहा।1974 में हुई रेलवे की सबसे बड़ी स्ट्राइक में जो नाम सबसे अधिक चर्चित था,वह फर्नांडीस साहब का ही था। 1967 से 2004 तक लगातार जॉर्ज फर्नांडीस 9 लोकसभा चुनाव जीते। उनका नाम उन चुनिंदा नेताओं में शुमार था,जो इंदिरा गांधी के सबसे बड़े विरोधी थे।यही वजह थी कि वह इंदिरा गांधी की आंखों की किरकिरी भी बने रहे थे।आपातकाल के समय में जब पूरे देश में जेपी आंदोलन की लहर चरम पर थी,उस वक्त जॉर्ज फर्नांडीस साहब सरकार के खिलाफ चल रही मुहिम का हिस्सा थे।उस वक्त नेताओं की आवाज दबाने और उन्हें जेल में डालने के लिए बड़ौदा डायनामाइट केस का सहारा लिया गया था।========================= मौके पर प्रखंड अध्यक्ष गुरुदेव कुमार,मनीचंद्र परवाना,शिव प्रसाद मंड़ल, अम्बिका महतो,जय किशोर सिंह,उमेश चौधरी,भिखारी सदा सहित दर्जनों जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे। ========================
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।