खगड़िया(श्रवण आकाश)।

   

जिले के परबत्ता प्रखंड के विभिन्न गांव से पांच शराबियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ पांच लीटर देसी शराब की बरामदगी की गई है।परबत्ता थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल ने बताया कि, देर रात अगुवानी गांव में पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में पांच लीटर देसी शराब बरामद की गई है।हालांकि शराब तस्कर बिक्कू सिंह भागने में सफल रहा।शराब कारोबारी बिक्कू सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।पसराहा थाना थानाध्यक्ष अमलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने चकला गांव के पास मां काली की प्रतिमा विसर्जन के दौरान शराब के नशे में धुत तीन नशेड़ियों को गिरफ्तार किया है।थाना अध्यक्ष ने बताया कि,शराब पीकर उत्पात मचा रहे काली चकला गांव के सदानंद मंडल,मनोज मंडल तथा विपिन ठाकुर को शराब के नशे में पाए जाने की पुष्टि होने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया हैं।

इधर, परबत्ता थाना अंतर्गत डुमरिया बुजुर्ग गांव से एक नशेड़ी को परबत्ता थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल ने धर दबोचा है।थाना अध्यक्ष ने बताया कि,गुप्त सूचना मिली कि डुमरिया बुजुर्ग में गौतम कुमार शराब के नशे में धुत होकर हंगामा कर रहा है।पुलिस ने अभिरक्षा में लेकर जब जांच कराया,तो वह शराब के नशे में पाया गया।मामला दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।दूसरी तरफ मड़ैया ओपी पुलिस ने देवरी गांव से एक शराब तस्कर को शराब के साथ गिरफ्तार किया है।ओपी प्रभारी विजय सहनी ने बताया कि, शराब तस्कर देवरी का अकबाली यादव अपने बासा पर देसी शराब छुपा कर रखा था।गुप्त सूचना के आधार पर अकबाली यादव को गिरफ्तार किया गया है।उसके पास से 3 लीटर देसी शराब बरामद किया गया है।