एसडीएफ न्यूज ब्यूरो,खगड़िया
खगड़िया के सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने गुरुवार को एसएन उच्च विद्यालय,सोनवर्षा रहीमपुर और उच्च माध्यमिक विद्यालय पूर्वी ठाठा विद्यालय में प्रबंधकारिणी समिति की बैठक की अध्यक्षता की।बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों,शिक्षक- शिक्षिकाओं और ग्रामीणों की उपस्थिति में विद्यालय के समग्र विकास एवं शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
"एसएन उच्च विद्यालय सोनवर्षा रहीमपुर और उच्च माध्यमिक विद्यालय पूर्वी ठाठा में प्रबंधकारिणी समिति की बैठक,विकास और शिक्षा सुधार पर हुआ मंथन"
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक बबलू मंडल ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि “शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है,जो समाज की तस्वीर बदल सकती है।अगर हम अपने बच्चों को सही दिशा देना चाहते हैं,तो उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।”उन्होंने कहा कि आज के समय में शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का साधन नहीं,बल्कि जीवन को बेहतर बनाने का आधार भी है।शिक्षित समाज ही जागरूक और सशक्त समाज बनता है, इसलिए विद्यालयों का विकास अत्यंत आवश्यक है।
विधायक ने कहा कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र के सभी विद्यालयों में जाकर प्रबंधकारिणी समिति की बैठक कर रहे हैं,ताकि जमीनी स्तर पर समस्याओं को समझा जा सके और उनका समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा सके।उन्होंने कहा,“जब तक हम खुद विद्यालयों की स्थिति नहीं देखेंगे,तब तक सही विकास संभव नहीं है।हमारा प्रयास है कि हर विद्यालय को एक आदर्श शिक्षण संस्थान बनाया जाए।”
उन्होंने अभिभावकों से भी अपील करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों की शिक्षा के प्रति सजग रहें।विशेष रूप से माताओं की भूमिका पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि“मातृ शक्ति अगर ठान ले,तो बच्चों को सही दिशा में आगे बढ़ाना आसान हो जाता है।बच्चों को भटकाव से बचाने के लिए उन्हें निरंतर मार्गदर्शन और निगरानी की आवश्यकता होती है।”
विधायक ने आश्वासन दिया कि विद्यालय में जो भी समस्याएं हैं, उनका समाधान चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।उन्होंने कहा कि भवन,चहारदीवारी, खेल मैदान जैसी आधारभूत सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा,ताकि छात्रों को बेहतर माहौल मिल सके।
उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों को जमीनी स्तर तक पहुंचाना जरूरी है।इसके लिए शिक्षकों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करना होगा।उन्होंने शिक्षकों से अपेक्षा की कि वे केवल पढ़ाने तक सीमित न रहें,बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास पर भी ध्यान दें।
बैठक के दौरान विद्यालय के एचएम मनोज कुमार सहित उपस्थित ग्रामीणों ने भी अपनी- अपनी समस्याएं और सुझाव रखे।ग्रामीणों ने विद्यालय के विकास के लिए आवश्यक संसाधनों की मांग की,जिस पर विधायक ने सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया।
इस मौके पर मानसी बीडीओ राजीव कुमार,मानसी नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि आयुष कुमार गोलू,प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि सुशांत कुमार,मुखिया प्रतिनिधि सुजीत कुमार,सरपंच प्रतिनिधि भरत कुमार,एचएम मनोज कुमार,ग्रामीण मंटून चौधरी,ललित चौधरी,सुनीत चौधरी,लक्ष्मी नारायण चौधरी, संजीव चौधरी,रमेश चंद चौधरी, अजय चौधरी उर्फ फंटूश,निलेश चौधरी,सौरभ कुमार,राकेश पासवान चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में विधायक ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सुधार लाना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगे।उन्होंने सभी से मिलकर विद्यालय को बेहतर बनाने का संकल्प लेने की अपील की।
खगड़िया
शिक्षा ही बदल सकती है समाज की तस्वीर,हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना हमारा लक्ष्य:बबलू मंडल
एसडीएफ न्यूज ब्यूरो,खगड़िया खगड़िया के सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने गुरुवार को एसएन उच्च विद्यालय,सोनवर्षा रहीमपुर और उच्च माध्यमिक विद्यालय पूर्वी ठाठा विद्यालय में प्रबंधकारिणी समिति की बैठक की अध्यक्षता की।बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों,शिक्षक- शिक्षिकाओं और ग्रामीणों की उपस्थिति में विद्यालय के समग्र विकास एवं शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने को लेकर विस्त


एसडीएफ न्यूज ब्यूरो,खगड़िया
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।