एसडीएफ न्यूज ब्यूरो
खगड़िया।जिले के बेलदौर नगर पंचायत अंतर्गत खर्रावासा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है।मिल रही जानकारी के मुताबिक श्री हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर पूजा अर्चना करने बजरंगबली मंदिर परिसर पहुंचे बजरंगबली के उपासक की कुएं में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई।बताया जा रहा है कि, बेलदौर थाना अंतर्गत खर्रावासा निवासी दिनेश साह का लगभग 25 वर्षीय पुत्र रघुवीर कुमार बजरंगबली स्थान में पूजा करने के लिए अहले सुबह लगभग सात बजे जा रहा था।मंदिर परिसर पहुंचने के बाद उक्त युवक चापाकल पर जाकर हाथ पैर धो रहा था।इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह मंदिर से सटे कुएं में गिर गया।
जब तक लोगों की नजर उस पर पड़ती,जब तक दम घूंटने से उसकी मौत हो गई।घटना की जानकारी बेलदौर थानाध्यक्ष पंकज प्रकाश को दिए जाने के पश्चात मौके पर पहुंचे एसआई चंदन कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाबत खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया।
मौत का शिकार हुआ युवक चार भाईयों में मंझला था।उक्त युवक के पिता 2 दिन पूर्व ही कमाने के लिए प्रदेश चले गए।
घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर पहुंचे उप चेयरमैन प्रतिनिधि सूरज कुमार,पूर्व प्रमुख विकास कुमार,समाजसेवी संजय शर्मा,धनंजय कुमार,आलोक कुमार आदि ने परिजनों को ढ़ाढ़स बंधाया।बहरहाल,घटना के बाद से इलाके में मातम पसर गया है और मृतक की मां रेखा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
खगड़िया
कुंए में गिरने से बजरंगबली के उपासक की दर्दनाक मौत,हनुमान जन्मोत्सव पर पूजा-अर्चना करने गया था मंदिर परिसर
एसडीएफ न्यूज ब्यूरो खगड़िया।जिले के बेलदौर नगर पंचायत अंतर्गत खर्रावासा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है।मिल रही जानकारी के मुताबिक श्री हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर पूजा अर्चना करने बजरंगबली मंदिर परिसर पहुंचे बजरंगबली के उपासक की कुएं में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई।बताया जा रहा है कि, बेलदौर थाना अंतर्गत खर्रावासा निवासी दिनेश साह का लगभग 25 वर्षीय पुत्र रघुवी

खगड़िया।जिले के बेलदौर नगर पंचायत अंतर्गत खर्रावासा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है।मिल रही जानकारी के मुताबिक श्री हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर पूजा अर्चना करने बजरंगबली मंदिर परिसर पहुंचे बजरंगबली के उपासक की कुएं में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई।बताया जा रहा है कि, बेलदौर थाना अंतर्गत खर्रावासा निवासी दिनेश साह का लगभग 25 वर्षीय पुत्र रघुवीर कुमार बजरंगबली स्थान में पूजा करने के लिए अहले सुबह लगभग सात बजे जा रहा था।मंदिर परिसर पहुंचने के बाद उक्त युवक चापाकल पर जाकर हाथ पैर धो रहा था।इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह मंदिर से सटे कुएं में गिर गया।
जब तक लोगों की नजर उस पर पड़ती,जब तक दम घूंटने से उसकी मौत हो गई।घटना की जानकारी बेलदौर थानाध्यक्ष पंकज प्रकाश को दिए जाने के पश्चात मौके पर पहुंचे एसआई चंदन कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाबत खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया।
मौत का शिकार हुआ युवक चार भाईयों में मंझला था।उक्त युवक के पिता 2 दिन पूर्व ही कमाने के लिए प्रदेश चले गए।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।