खगड़िया
कानू समाज के दर्जनों महिला/पुरुषों द्वारा राजद की सदस्यता ग्रहण करने से आह्ललादित हुए लोगों ने पूर्व नगर सभापति मनोहर यादव को फूल-मालाओं से दिया लाद,मनोहर यादव ने कहा- वर्तमान सरका
राजेश सिन्हा खगड़िया के पूर्व नगर सभापति मनोहर कुमार यादव द्वारा जाप सुप्रीमो राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव का साथ छोड़कर हाल के ही दिनों में राजद का दामन थामते ही अन्य विपक्षियों के बीच हलचल तेज हो गई है। विभिन्न समाज के लोगों द्वारा पूर्व नगर सभापति मनोहर कुमार यादव के प्रति आस्था जताते हुए राजद की सदस्यता ग्रहण करने का सिलसिला लगातार जारी है।इसी कड़ी में आज


खगड़िया के पूर्व नगर सभापति मनोहर कुमार यादव द्वारा जाप सुप्रीमो राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव का साथ छोड़कर हाल के ही दिनों में राजद का दामन थामते ही अन्य विपक्षियों के बीच हलचल तेज हो गई है। विभिन्न समाज के लोगों द्वारा पूर्व नगर सभापति मनोहर कुमार यादव के प्रति आस्था जताते हुए राजद की सदस्यता ग्रहण करने का सिलसिला लगातार जारी है।इसी कड़ी में आज शुक्रवार अर्थात 24 सितम्बर को खगड़िया जिला मुख्यालय के कृष्णापुरी बलुआही स्थित राजद कार्यालय में नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नं-26 से कानू समाज के दर्जनों महिला/पुरुष राष्ट्रीय जनता दल में शामिल हुए।कानू समाज के दर्जनों महिला/पुरुषों द्वारा राजद की सदस्यता ग्रहण करने से आहृलादित रोहित कुमार साह के नेतृत्व में पूर्व नगर सभापति सह राजद नेता मनोहर कुमार यादव का स्वागत माला पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर किया गया।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।