पत्नी की शिकायत पर शराबी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार,शराब पीकर परिजनों को गाली-गलौज कर रहा दारुबाज प्रमोद शराबबंदी के बाद से जमीन-जायदाद बेच-बेचकर पी गया दारु
राजकमल की रिपोर्ट शराबबंदी के बाद से जमीन-जायदाद बेच-बेचकर प्रमोग दारु पी गया और दारु के नशे में परिजनों के साथ लगातार गाली-गलौज करता था।पति के इस व्यवहार से आजिज पत्नी द्वारा अंतत:पुलिस से शिकायत की गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने शराबी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।मामला खगड़िया जिले के बेलदौर प्रखंड से जुड़ा है। मिल रही जानकारी के अनुसार शरा
शराबबंदी के बाद से जमीन-जायदाद बेच-बेचकर प्रमोग दारु पी गया और दारु के नशे में परिजनों के साथ लगातार गाली-गलौज करता था।पति के इस व्यवहार से आजिज पत्नी द्वारा अंतत:पुलिस से शिकायत की गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने शराबी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।मामला खगड़िया जिले के बेलदौर प्रखंड से जुड़ा है।
मिल रही जानकारी के अनुसार शराब पीकर अपने परिजनों को गाली गलौज दे रहे पचास वर्षीय प्रदीप मंडल नामक उसराहा गांव निवासी शराबी को बेलदौर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद से इलाके में तरह-तरह की चर्चा है।इधर, थानाध्यक्ष पंकज प्रकाश ने बताया कि,बीते शनिवार की रात्रि शराब पीकर प्रदीप मंडल अपने ही परिवार के सदस्यों को गाली गलौज कर रहा था।इसी दौरान उसकी पत्नी द्वारा टोल फ्री नंबर 112 के पदाधिकारी को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही टोल फ्री नंबर 112 के पदाधिकारी ने उक्त स्थल पर पहुंचकर शराबी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
थानेदार ने यह भी बताया कि, पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया प्रदीप मंडल शराबबंदी के बाद से जमीन जायदाद बेचकर शराब पीने का काम करते आ रहा है।आक्रोशित पत्नी की सूचना पर बेलदौर पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।