किसान हत्याकांड मामले के फरारी अभियुक्त रिक्कू को पुलिस ने दबोचा,अन्य की तलाश जारी
खगड़िया(श्रवण आकाश)। विभिन्न जगहों पर चलाए गए छापेमारी अभियान के बीच परबत्ता थाना अंतर्गत नया गांव राजपूत टोला से परबत्ता थाना पुलिस ने किसान हत्याकांड मामले के अभियुक्त रिंकू सिंह उर्फ रिक्कू सिंह को दबोच लिया है।वह कई माह से फरारी जीवन जी रहा था।जानकारी के अनुसार बीते 19 मार्च 2022 को डुमरिया बुजुर्ग गांव निवासी संजय चौधरी की हत्या उनके ही बांसा पर कुल 6 आ
विभिन्न जगहों पर चलाए गए छापेमारी अभियान के बीच परबत्ता थाना अंतर्गत नया गांव राजपूत टोला से परबत्ता थाना पुलिस ने किसान हत्याकांड मामले के अभियुक्त रिंकू सिंह उर्फ रिक्कू सिंह को दबोच लिया है।वह कई माह से फरारी जीवन जी रहा था।जानकारी के अनुसार बीते 19 मार्च 2022 को डुमरिया बुजुर्ग गांव निवासी संजय चौधरी की हत्या उनके ही बांसा पर कुल 6 आरोपियों द्वारा कर दिए जाने को लेकर मृतक संजय चौधरी के भाई सुधीर चौधरी ने परबत्ता थाना में मामला दर्ज कराया था।इस मामले के नामजद अभियुक्तों की तलाश में पुलिस इलाके का खाक छान रही थी,लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी।गुप्त सूचना के आधार पर बीती रात परबत्ता थाना पुलिस ने जब नयागांव राजपूत टोला में छापेमारी की,तो नयागांव राजपूत टोला निवासी लगीना सिंह का पुत्र रिंकू सिंह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि,फरारी जीवन जी रहे रिंकू सिंह उर्फ रिक्कू सिंह को बीती रात गिरफ्तार कर लिया गया है।अन्य अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।जल्द ही सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।