खगड़िया(रवि चौहान)।

पूर्ण शराबबंदी के बाद भी बिहार में शराब का कारोबार चरम पर है।नित्य-प्रतिदिन शराबियों के साथ-साथ शराब कारोबारियों की गिरफ्तारी, इस बात का जीता-जागता प्रमाण है।इसी कड़ी में आज मानसी थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मानसी बाजार स्थित गणेश ज्वेलर्स के संजय स्वर्णकार को शराब के नशे में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।चकहुसैनी के काली स्थान निवासी संजय स्वर्णकार के विषय में थानाध्यक्ष निलेश कुमार ने बताया कि,गुप्त सुचना मिली था कि,संजय स्वर्णकार शराब पीकर हो हल्ला कर रहा है।मौका-ए-वारदात पर पहुंची मानसी पुलिस ने नशे की हालत में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।बताया जा रहा कि, शराबी संजय स्वर्णकार शराब तस्करी में भी संलिप्त रहा है।