तमंचे के बल पर डिस्को डांस,वायरल हुए वीडियो के आधार पर पड़ताल में जुटी पुलिस,उठ रहे सवाल कि,क्या आरोपित युवक को पुलिस ढ़ूंढ़ पाएगी?
खगड़िया(ज्योति कुमारी)। जिले के चौथम थाना क्षेत्र में तमंचे के बल पर एक युवक का डीजे पर डांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ है।वायरल वीडियो चौथम थाना क्षेत्र के नवादा गांव की बताई जा रही है।हालांकि वीडियो की पुष्टि एसडीएफ लाइव इंडिया नहीं करता है।लेकिन यह वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वीडियो चार-पांच दिन पूर्व की बताई जा रही है।वीडियो वायर
जिले के चौथम थाना क्षेत्र में तमंचे के बल पर एक युवक का डीजे पर डांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ है।वायरल वीडियो चौथम थाना क्षेत्र के नवादा गांव की बताई जा रही है।हालांकि वीडियो की पुष्टि एसडीएफ लाइव इंडिया नहीं करता है।लेकिन यह वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वीडियो चार-पांच दिन पूर्व की बताई जा रही है।वीडियो वायरल होने के बाद एसपी अमितेश कुमार का निर्देश जारी होते ही रविवार से हड़कत में आई चौथम थाना पुलिस वीडियो की जांच कर रही है।वैसे इसके पूर्व भी पांच नवम्बर की रात चौथम थाना क्षेत्र के हरदिया गांव में एक जन्मोत्सव के मौके पर बार बालाओं के साथ नृत्य करते हुए एक युवक द्वारा पिस्टल से फायरिंग किए जाने का वीडियो वायरल हुआ था।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया था।अब देखने वाली बात होगी कि,इस मामले में पुलिस द्वारा कब तक कार्रवाई की जाती है?आरोपी युवक की गिरफ्तारी की जाती है या नहीं?बात अगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार की करें,तो उन्होंने कहा है कि, वायरल वीडियो के आधार पर उक्त युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।