प्रवीण कुमार प्रियांशु अलौली(खगड़िया)। प्रखंड के शुम्भा पंचायत अंतर्गत पचराहा निवासी पंकज कुमार सदा की कोरोना के कारण मौत हो गई।वह प्राथमिक विद्यालय,रटनाहा के प्रधानाध्यापक थे।मिल रही जानकारी के अनुसार मौत के मुंह में समाए प्रधानाध्यापक द्वारा बीते कुछ दिनों पूर्व कोरोना का वैक्सीन लिया गया था।उसके बाद से वह बुखार के कारण परेशान थे बुखार से उनकी हालत बिगड़ती जा रही थी और अंततः आज उनका अकस्मात निधन हो गया।परिजनों के मुताबिक कोरोना वैक्सीन लेने के बाद उन्हें बुखार लगा,जो छूटने का नाम ही नहीं लिया।कहा यह भी जा रहा है कि इसी दौरान एक सप्ताह पहले वह पटना में शादी समारोह में भी शामिल हुए।उन्होंने वहां 3-4 तीन बिताया। वहां से आने के उनकी हालत बहुत खराब हो गई।डॉक्टर के पास खगड़िया ले जाने के क्रम में सोरायडीह ढ़ाला के पास उन्होंने दम तोड़ दिया। *************************************************** बता दें कि दिवंगत प्रधानाध्यापक की दो पत्नियां हैं।पहली पत्नी से दो पुत्र व चार पुत्रियां हैं और वह चांदपुरा खुर्द स्थित मध्य विद्यालय में रसोईया का कार्य करती हैं,जबकि दूसरी पत्नी शुम्भा पंचायत के पचराहा टोला में रहती हैं।उन्हें 2बेटा और 1बेटी है। ग्रामीणों का कहना है कि इनकी परिवारिक स्थिति बहुत ही दयनीय है।घर भी फूस का है।परिवार के भरण-पोषण का एक मात्र माध्यम दिवंगत प्रधानाध्यापक ही थे। सरकार द्वारा सही समय पर वेतन नहीं मिलने से परिवार का भरण-पोषण करना पहले ही काफी मुश्किल था।अब सवाल उठता है कि उनकी मृत्यु हो जाने से उनके बाल-बच्चों का भरण-पोषण कौन करेगा, कैसे उनका चलेगा उनका परिवार!स्थानीय लोगों ने जिला पदाधिकारी और सरकार से उनके परिवार को आर्थिक मदद दिए जाने की गुहार लगाई है।स्थानीय लोगों के मुताबिक पंकज सदा शिक्षक के साथ समाज सेवी भी थे।उनकी दूसरी पत्नी क्षेत्र संख्या-3 से जिला परिषद का चुनाव भी लड़ना चाहती हैं।इसके बाबत प्रचार-प्रसार भी कर रही थी। अचानक सुहाग उजड़ जाने से उनका भी रो-रो कर बुरा हाल है। ****************************************************