खगड़िया:जिला मुख्यालय के एमजी मार्ग में पंजाब एंड सिंध बैंक की शाखा का उद्घाटन खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा द्वारा विधिवत फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस मौके पर पंजाब एंड सिंध बैंक के जोनल मैनेजर समीन्द्र सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे।कहा गया कि 15 अगस्त के दिन इस बैंक की 126 नयी शाखा का उद्घाटन पूरे देश में किया गया।पहले इस बैंक की शाखा पंजाब और हरियाणा तक ही मुख्यत:सीमित थी।लेकिन अब इस बैंक की शाखा पूरे देश में फैल गयी है।
खगड़िया शाखा के ब्रांच मैनेजर राहुल कुमार ने बताया कि ब्रांच का उद्घाटन होने के साथ ही करीब 15 से 20 व्यक्तियों का आवेदन खाता खुलवाने के लिए आ चुका है।यह बैंक ग्राहकों को सम्मान के साथ तमाम तरह की सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।
उद्घाटन समारोह के इस अवसर पर शहर बीजेपी के जिलाध्यक्ष शत्रुध्न भगत के साथ-साथ प्रेम कुमार,फूलो कुमार,मोहम्मद अकरम,पत्रकार रंजीत सिन्हा, पत्रकार सूर्य नारायण भारती, शाखा प्रबंधक राहुल कुमार,लोन ऑफिसर रंजीत कुमार सहित शहर के दर्जनों प्रबुद्धजन मौजूद थे।
रिपोर्ट:रंजीत सिन्हा
खगड़िया
ग्राहकों को सम्मान के साथ तमाम तरह की सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है पंजाब एंड सिंध बैंक:राहुल कुमार
खगड़िया:जिला मुख्यालय के एमजी मार्ग में पंजाब एंड सिंध बैंक की शाखा का उद्घाटन खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा द्वारा विधिवत फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर पंजाब एंड सिंध बैंक के जोनल मैनेजर समीन्द्र सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे।कहा गया कि 15 अगस्त के दिन इस बैंक की 126 नयी शाखा का उद्घाटन पूरे देश में किया गया।पहले इस बैंक की शाख






पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।