गोगरी के एमएलसी प्रतिनिधि बनने पर बधाईयों का लगा तांता

 

खगड़िया(इरशाद अली)।जिले के गोगरी प्रखंड अंतर्गत खटहा गढ़मोहिनी निवासी आमोद कुमार उर्फ राजू चौधरी को बिहार विधान परिषद 19 के बेगूसराय-खगड़िया स्थानीय प्राधिकार सदस्य राजीव कुमार द्वारा विधान पार्षद प्रतिनिधि मनोनित किया गया है।इस संदर्भ में विधान परिषद सदस्य ने लेटर जारी करते हुए कहा है कि,उनकी अनुपस्थिति में गोगरी प्रखंड में होने वाली बैठकों में ऊक्त नियुक्त प्रतिनिधि भाग ले सकेंगे।इधर, नव मनोनित विधान पार्षद प्रतिनिधि राजू चौधरी ने कहा कि,उन्हें जो भी जिम्मेवारी सौंपी गई है,उसका निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करते रहेंगे।पंचायत के प्रतिनिधियों की बातों को विधान पार्षद तक पहुंचाना प्राथमिकता में रहेगा।जनप्रतिनिधियों की समस्याओं से विधान पार्षद को अवगत कराया जाएगा।राजू चौधरी के नवनियुक्त विधान पार्षद प्रतिनिधि बनने पर एमएलसी प्रतिनिधि राकेश सिंह,राजेश झा,पंकज सिंह,राजीव कुमार,मणिभूषण राय,धर्मदेव पटेल सहित कई लोगों ने खुशी जाहिर की है।