एसडीएफ न्यूज ब्यूरो, खगड़िया
राष्ट्रीय जनता दल के खगड़िया जिला कार्यालय में मंगलवार को होली मिलन समारोह पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कृष्णापुरी बलुआही स्थित पार्टी कार्यालय रंगों से सराबोर दिखा। कार्यक्रम का आयोजन राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व एमएलसी प्रत्याशी मनोहर कुमार यादव के नेतृत्व में किया गया।
समारोह की शुरुआत मनोहर कुमार यादव एवं पूर्व नगर सभापति सीता कुमारी ने उपस्थित लोगों को अबीर-गुलाल लगाकर की। इसके बाद कार्यकर्ताओं, गणमान्य नागरिकों और मीडिया प्रतिनिधियों ने एक-दूसरे को गले लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
गांव से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक फगुआ गीतों ने माहौल को जीवंत बना दिया। ढोल-मांदर की थाप पर लोग झूम उठे और होली के रंग में पूरी तरह रंग गए। मनोहर कुमार यादव ने कहा कि बिहार की पारंपरिक होली की पहचान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर है, और गांवों की संस्कृति को जीवित रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि समय के साथ त्योहार का स्वरूप बदला है, लेकिन होली की आत्मा आज भी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक एकता से जुड़ी हुई है।
रंग, उमंग और परंपरा के संग मनाया गया यह होली मिलन समारोह खगड़िया में चर्चा का विषय बना रहा।
खगड़िया
अबीर-गुलाल में नहाया राजद कार्यालय, फगुआ की धुन पर झूमा खगड़िया
एसडीएफ न्यूज ब्यूरो, खगड़िया राष्ट्रीय जनता दल के खगड़िया जिला कार्यालय में मंगलवार को होली मिलन समारोह पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कृष्णापुरी बलुआही स्थित पार्टी कार्यालय रंगों से सराबोर दिखा। कार्यक्रम का आयोजन राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व एमएलसी प्रत्याशी मनोहर कुमार यादव के नेतृत्व में किया गया। समारोह की शुरुआत मनोहर कुमार यादव एवं पूर्व नगर सभापत

गांव से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक फगुआ गीतों ने माहौल को जीवंत बना दिया। ढोल-मांदर की थाप पर लोग झूम उठे और होली के रंग में पूरी तरह रंग गए। मनोहर कुमार यादव ने कहा कि बिहार की पारंपरिक होली की पहचान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर है, और गांवों की संस्कृति को जीवित रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।