एसडीएफ न्यूज ब्यूरो
खगड़िया जंक्शन पर आज एक बार फिर आरपीएफ द्वारा अभियान चलाकर 21लोगों को गिरफ्तार किया गया है।मिल रही जानकारी के अनुसार आरपीएफ खगड़िया के निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम के नेतृत्व में उप निरीक्षक चंद्रशेखर पासवान, आरक्षी विक्रम कुमार आजाद, आरक्षी कौशल कुमार तथा आरक्षी रजनीश कुमार वर्मा द्वारा खगड़िया स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाकर रेलवे एक्ट के तहत कुल 18 पुरुषों के साथ-साथ 3 किन्नरों को पकड़ा गया।बताया गया कि महिला बोगी में अनाधिकृत रुप से यात्रा करने वाले 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया,जबकि दिव्यांग कोच में अनाधिकृत रुप से यात्रा करने के जुर्म में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया।इधर, 3 किन्नरों को ट्रेन में अनाधिकृत रूप से यात्रियों को परेशान कर पैसा मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।आरपीएफ निरीक्षक अरविंद कुमार राम ने बताया कि 2 अन्य लोगों को खगड़िया स्टेशन परिसर में अनाधिकृत रुप से प्रवेश करने पर गिरफ्तार किया गया।
सभी गिरफ्तार 21 अभियुक्तों के विरुद्ध आरपीएफ खगड़िया में मामला पंजीकृत कर खगड़िया के रेलवे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
खगड़िया
यात्रियों को परेशान कर पैसा वसूलने के आरोप में आरपीएफ ने तीन किन्नरों को दबोचा,आरपीएफ इंस्पेक्टर के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान 18अन्य लोग भी धराया
एसडीएफ न्यूज ब्यूरो खगड़िया जंक्शन पर आज एक बार फिर आरपीएफ द्वारा अभियान चलाकर 21लोगों को गिरफ्तार किया गया है।मिल रही जानकारी के अनुसार आरपीएफ खगड़िया के निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम के नेतृत्व में उप निरीक्षक चंद्रशेखर पासवान, आरक्षी विक्रम कुमार आजाद, आरक्षी कौशल कुमार तथा आरक्षी रजनीश कुमार वर्मा द्वारा खगड़िया स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाकर रेलवे एक




पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।