खगड़िया।

   

सदर प्रखंड अंतर्गत इस्लामपुर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता धर्मेंद्र कुमार ने पुलिस अधीक्षक से जान-माल के सुरक्षा की गुहार लगाई है।पुलिस अधीक्षक,खगड़िया को दिए आवेदन में उन्होंने कहा है कि बीते 5अगस्त को वह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, खगड़िया के बुलावे पर वह खगड़िया अनुमंडल परिसर गए थे।वहां पहुंचते ही रामचन्द्रा निवासी डीलर अंजू देवी के पति श्याम सुंदर सिंह ने अनुमंडल कार्यालय के गेट पर खड़े 8 से10 लोगों को बुला लिए और कड़े लहजे में कहने लगे कि मेरे खिलाफ दर्ज कराए गए केस को वापस ले लो,अन्यथा परिणाम बुरा होगा।

उसके बाद गुलाब नगर स्थित बाजार समिति रोड निवासी पंकज पटेल ने भी धमकी देने वाले अंदाज में कहा कि श्याम सुन्दर सिंह पर किए गए केस को वापस ले लो,अन्यथा तुम्हारे विरुद्ध 50000 रंगदारी मांगने का फर्जी केस करा दूंगा।इतना ही नहीं,गवाह मैं खुद बनूंगा।वहां उपस्थित अन्य भी केस वापस लेने का दबाव बनाने लगे।इसी दौरान पंकज पटेल ने उसके पॉकेट से मोबाइल निकाल लिया और कहने लगा कि तुम हम सब का वीडियो बना रहे हो। तुम्हारा मोबाइल तोड़ देंगे।बहुत अनुरोध करने पर मोबाइल वापस किया।मौके पर प्रत्यक्षदर्शी के रुप में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, गौरा शक्ति के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक आजाद पासवान तथा ग्राम संसारपुर के अधिवक्ता घनानंद मालाकार इत्यादि मौजूद थे।श्री कुमार ने बताया कि अनुमंडल परिसर खगड़िया में लगे सीसीटीवी कैमरे से भी इस घटना की पुष्टि की जा सकती है।

प्रवीण कुमार प्रियांशु की रिपोर्ट

नोट:भ्रष्ट नेताओं और अधिकारियों की पोल।मामला आए सामने तो वाट्सएप नंबर-6200721661 पर वीडियो और मैटर डालें।खबर को प्राथमिकता मिलेगी।