खगड़िया
सड़क निर्माण के सवाल पर नगर पार्षदों का बवाल,दोनों उप मुख्यमंत्रियों के बाद अब सीएम को घेरने की हो रही तैयारियां,व्यवसायी व समाजसेवियों के साथ नगर पार्षदों की बैठक 03जनवरी को
खगड़िया(गौरव सिन्हा)। बिहार के दोनों उप मुख्यमंत्रियों को खगड़िया जिले के स्टेशन रोड और बाइपास सड़क की जर्जरता से अवगत कराए जाने के बाद भी सड़क निर्माण नहीं होना लोगों को अब नागवार लगने लगा है।सड़क निर्माण को ले रोज हाय-तौबा मच रही है।बावजूद इसके सड़क निर्माण के प्रति सरकार की उदासीनता देखकर लोगों में उबाल तो पैदा हो ही रहा है, खगड़िया नगर परिषद के सभी पार्ष


बिहार के दोनों उप मुख्यमंत्रियों को खगड़िया जिले के स्टेशन रोड और बाइपास सड़क की जर्जरता से अवगत कराए जाने के बाद भी सड़क निर्माण नहीं होना लोगों को अब नागवार लगने लगा है।सड़क निर्माण को ले रोज हाय-तौबा मच रही है।बावजूद इसके सड़क निर्माण के प्रति सरकार की उदासीनता देखकर लोगों में उबाल तो पैदा हो ही रहा है, खगड़िया नगर परिषद के सभी पार्षदों ने भी नगर सभापति श्रीमति सीता कुमारी के नेतृत्व में मोर्चा खोल दिया है।इतना ही नहीं, सोमवार अर्थात 03जनवरी को सभी व्यवसायियों तथा समाजसेवियों के साथ बैठक आयोजित करने का एलान करते हुए सभी को ससम्मान आमंत्रित भी किया गया है।हालांकि बीते 22 दिसम्बर को भी नगर सभापति श्रीमति सीता कुमारी द्वारा नगर परिषद, खगड़िया के सभी पार्षदों के साथ केएन क्लब में प्रेस कांफ़्रेंस कर राजेंद्र चौक से बखरी बस स्टैंड तक सड़क निर्माण और बायपास सड़क निर्माण को लेकर व्यापक चर्चा की गई थी।नगर सभापति सीता कुमारी ने प्रेस कॉफ़्रेंस में कहा था कि,स्टेशन रोड और बायपास सड़क निर्माण को लेकर दो-दो उपमुख्यमंत्री सहित प्रभारी मंत्री से मिलकर सड़क निर्माण को लेकर मांग पत्र सौंपी गयी है।लेकिन,सड़क निर्माण को लेकर कोई पहल नहीं हो पायी है।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।