संवाददाता

खगड़िया।दीपावली और छठ पूजा को लेकर रेलवे स्टेशनों की न केवल सुरक्षा बढ़ा दी गई है,बल्कि चेकिंग अभियान को भी गति दे दी गई है।इसी बीच खगड़िया आरपीएफ के निरीक्षक सह प्रभारी अरविंद कुमार राम के नेतृत्व में दीपावली और छठ पूजा के मद्देनजर खगड़िया स्टेशन एवं आने-जाने वाली ट्रेनों में सुरक्षा के तहत चेकिंग की गई।इस दौरान प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों के साथ-साथ ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों को जागरुक भी किया गया।यात्रियों को जागरुक करते हुए निरीक्षक सह आरपीएफ प्रभारी अरविंद कुमार राम ने कहा कि,यात्रा के दौरान कोई भी यात्री किसी तरह का ज्वलनशील पदार्थ अर्थात पटाखे,गैस सिलेंडर,गैस सिगड़ी आदि लेकर ना चलें।यह पदार्थ खतरनाक हो सकता है।यात्रियों को यह भी बताया गया कि,वह यात्रा के दौरान उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें।अनावश्यक भीड़ ना बढ़ाएं।प्लेटफार्म पर किसी को अगर रिसीव करने या छोड़ने आ रहे हैं,तो प्लेटफार्म टिकट अवश्य ले लें।

किसी भी अनजान व्यक्ति से किसी भी तरह के खाने-पीने की चीज ना लें।हो सकता है वह अनजान व्यक्ति आपके खाने पीने की चीजों में नशीला पदार्थ मिलाकर आपको खिला दे।संभव है कि,आपको बेहोश कर आपका सारा सामान लूट ले।इसलिए सावधानी के साथ सतर्कता पूर्वक यात्रा करें।