खगड़िया(गौरव सिन्हा)।

 

सदर प्रखंड अंतर्गत माड़र स्थित कन्या मध्य विद्यालय सबलपुर में आगामी 6नवम्बर को माड़र के कन्या मध्य विद्यालय सबलपुर में सत्यशोधक समाज के महान दार्शनिक ज्योतिबा फुले और समस्त भारत में स्त्री शिक्षा की अलख जगाने वाली भारत की पहली शिक्षिका सावित्री बाई फुले की स्मृति में आज के बदलते भारत में महात्मा फुले और सावित्री बाई फुले के विचारों की प्रासंगिकता विषयक एक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।उक्त आशय की जानकारी देते हुए ज्योतिबा फुले सावित्री बाई भगतसिंह अम्बेडकर जगदेव कर्पूरी बीपी मंडल विचार मंच के संयोजक विजय कुमार सिंह ने कहा कि,वर्तमान समय में इस तरह के आयोजन की जरुरत ज्यादा है।ताकि, देश के युवाओं को महापुरुषों के योगदान की जानकारी दी जा सके।इधर,आयोजन समिति के नागेन्द्र सिंह त्यागी ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ छवेन्द्र कुमार करेंगे तथा उद्घाटन टीएनबी कालेज के पूर्व प्राचार्य राम प्रकाश वर्मा द्वारा किया जाएगा।आयोजन समिति के सदस्य संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि इस विचार गोष्ठी के मुख्य अतिथि माकपा नेता अजय कुमार और विशिष्ट अतिथि के रुप में विधायक पन्ना लाल पटेल,सदर विधायक छत्रपति यादव तथा अलौली रामवृक्ष सदा मौजूद रहेंगे।कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ नेता गौतम गुप्ता,राहुल चन्द्र,अभिमन्यु, सहित अन्य कई बुद्धिजीवी व समाजसेवियों का अतुलनीय सहयोग मिल रहा है।