खगड़िया(गौरव सिन्हा)।
खगड़िया की बेटी आयुषी नंदन ने अपनी प्रतिभा का ऐसा जलवा दिखाया कि, आज की तिथि में हर कोई उसका कायल है।इंटरमीडिएट साइंस स्टेट टाॅपर बनी आयुषी नंदन के घर पहुंचकर विभिन्न दलीय और गैर दलीय लोग उन्हें सम्मानित तो कर ही रहे हैं,जगह-जगह उन्हें आमंत्रित कर सम्मानित किया जा रहा है।इसी कड़ी में जिला प्राथमिक संघ (गोपगुट) के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार रविवार को नगर पंचायत मानसी स्थित मटिहानी गांव पहुंचे और आयुषी नंदन और उनके पिता सर्वेश कुमार सुमन को सम्मानित किया।शिक्षक नेता ने आयुषी नंदन को शाॅल मोमेंटो और लेट्स इंस्पायर बिहार का प्रशस्तिपत्र देकर उनका हौसलाअफजाई कर कहा कि,बिटिया आयुषी ने खगड़िया का मान बढ़ाया है।
जिलाध्यक्ष मनोज कुमार ने पत्रकार को संबोधित करते हुए कहा कि,साइंस टाॅपर बनकर आयुषी ने न केवल खगड़िया का नाम रौशन किया है,बल्कि बिहार का नाम देश में गौरवान्वित कर दिया।
उन्होंने कहा कि,आयुषी आरंभ से ही प्रतिभावान और लगनशील छात्रा रही है।मैट्रिक में भी राज्य में नौंवी टाॅपर रही और खगड़िया टाॅपर बनी थी।आयुषी को सम्मानित करते हुए जन अधिकार युवा परिषद के जिलाध्यक्ष अभय कुमार गुड्डू ने कहा कि,जो अभिभावक यह सोचते हैं कि, पटना और दिल्ली में रहकर ही बच्चे अच्छी शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं,उनकी सोच को आयुषी ने गलत साबित करते हुए यह बता दिया कि घर में रहकर भी सच्ची लगन से पढ़ाई कर स्टेट टाॅपर बना जा सकता है।उन्होंने आयुषी नंदन के पिता सर्वेश कुमार सुमन को बधाई और साधुवाद देते हुए कहा कि आपके द्वारा की गई अच्छी परवरिश का परिणाम है कि आयुषी स्टेट टाॅपर बनी।
जाप नेता निलेश कुमार यादव,समाजसेवी हेमंत कुशवाहा,प्राथमिक शिक्षक संघ (गोपगुट) के सचिव गीता गुप्ता,संयुक्त सचिव आशुतोष कुमार,राज्य परिषद सदस्य प्रभाकर ठाकुर,उपाध्यक्ष वकील ठाकुर तथा आदित्य विक्रम ने भी आयुषी को सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि,आयुषी जिस प्रकार मैट्रिक में जिला टाॅपर और इंटर में स्टेट टाॅपर बनी,उसी प्रकार यूपीएससी में देश टाॅपर बनकर जिला राज्य और देश का नाम पूरी दुनिया में गौरवान्वित करें।
खगड़िया
स्टेट टॉपर आयुषी नंदन ने बेटियों के साथ-साथ बिहार का भी देश में बढ़ाया मान: मनोज कुमार
खगड़िया(गौरव सिन्हा)। खगड़िया की बेटी आयुषी नंदन ने अपनी प्रतिभा का ऐसा जलवा दिखाया कि, आज की तिथि में हर कोई उसका कायल है।इंटरमीडिएट साइंस स्टेट टाॅपर बनी आयुषी नंदन के घर पहुंचकर विभिन्न दलीय और गैर दलीय लोग उन्हें सम्मानित तो कर ही रहे हैं,जगह-जगह उन्हें आमंत्रित कर सम्मानित किया जा रहा है।इसी कड़ी में जिला प्राथमिक संघ (गोपगुट) के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार र
READERSHIP4kVIEWS


खगड़िया की बेटी आयुषी नंदन ने अपनी प्रतिभा का ऐसा जलवा दिखाया कि, आज की तिथि में हर कोई उसका कायल है।इंटरमीडिएट साइंस स्टेट टाॅपर बनी आयुषी नंदन के घर पहुंचकर विभिन्न दलीय और गैर दलीय लोग उन्हें सम्मानित तो कर ही रहे हैं,जगह-जगह उन्हें आमंत्रित कर सम्मानित किया जा रहा है।इसी कड़ी में जिला प्राथमिक संघ (गोपगुट) के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार रविवार को नगर पंचायत मानसी स्थित मटिहानी गांव पहुंचे और आयुषी नंदन और उनके पिता सर्वेश कुमार सुमन को सम्मानित किया।शिक्षक नेता ने आयुषी नंदन को शाॅल मोमेंटो और लेट्स इंस्पायर बिहार का प्रशस्तिपत्र देकर उनका हौसलाअफजाई कर कहा कि,बिटिया आयुषी ने खगड़िया का मान बढ़ाया है।
जिलाध्यक्ष मनोज कुमार ने पत्रकार को संबोधित करते हुए कहा कि,साइंस टाॅपर बनकर आयुषी ने न केवल खगड़िया का नाम रौशन किया है,बल्कि बिहार का नाम देश में गौरवान्वित कर दिया।
उन्होंने कहा कि,आयुषी आरंभ से ही प्रतिभावान और लगनशील छात्रा रही है।मैट्रिक में भी राज्य में नौंवी टाॅपर रही और खगड़िया टाॅपर बनी थी।आयुषी को सम्मानित करते हुए जन अधिकार युवा परिषद के जिलाध्यक्ष अभय कुमार गुड्डू ने कहा कि,जो अभिभावक यह सोचते हैं कि, पटना और दिल्ली में रहकर ही बच्चे अच्छी शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं,उनकी सोच को आयुषी ने गलत साबित करते हुए यह बता दिया कि घर में रहकर भी सच्ची लगन से पढ़ाई कर स्टेट टाॅपर बना जा सकता है।उन्होंने आयुषी नंदन के पिता सर्वेश कुमार सुमन को बधाई और साधुवाद देते हुए कहा कि आपके द्वारा की गई अच्छी परवरिश का परिणाम है कि आयुषी स्टेट टाॅपर बनी।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।