एसडीएफ न्यूज ब्यूरो, खगड़िया
जिले में बीते दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खगड़िया विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे जिले में रबी फसल पर इसका व्यापक असर पड़ा है। खेतों में खड़ी फसलें या तो पानी में डूब गई हैं या जमीन पर लेट गई हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
इस गंभीर स्थिति को लेकर खगड़िया सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने प्रेस वार्ता कर सरकार और जिला प्रशासन से किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने प्रशासन से तुरंत क्षति के आकलन के लिए सर्वे टीम गठित करने की मांग की है। साथ ही बटेदार किसानों को भी मुआवजा देने की बात कही है।
विधायक ने बताया कि लगातार बारिश के कारण मक्का, गेहूं और सरसों की फसल बुरी तरह प्रभावित हुई है। खेतों में जलजमाव से फसलें सड़ने लगी हैं। वहीं आम और लीची की फसल पर भी मौसम के बदलाव का नकारात्मक असर पड़ा है।
उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस प्राकृतिक आपदा की जानकारी दी है और जल्द राहत पैकेज की घोषणा की मांग की है। किसानों की स्थिति को चिंताजनक बताते हुए उन्होंने प्रशासन से जल्द सर्वे और मुआवजा प्रक्रिया शुरू करने की अपील की है।
खगड़िया
विधायक बबलू कुमार मंडल का सख्त रुख: बेमौसम बारिश से खगड़िया में रबी फसल तबाह, मक्का-गेहूं-सरसों के साथ आम-लीची को भारी नुकसान, किसानों के लिए तुरंत मुआवजा और बटेदारों को हक देने की
एसडीएफ न्यूज ब्यूरो, खगड़िया जिले में बीते दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खगड़िया विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे जिले में रबी फसल पर इसका व्यापक असर पड़ा है। खेतों में खड़ी फसलें या तो पानी में डूब गई हैं या जमीन पर लेट गई हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस गंभीर स्थिति को लेकर खगड़िया सदर विधायक बबलू क



पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।