खगड़िया
शराब पीकर घर-समाज में अक्सर उधम मचाता था सुभाष,पत्नी की शिकायत पर धराया और गया जेल
प्रवीण कुमार प्रियांशु बेलदौर(खगड़िया)।बेलदौर थाना अंतर्गत तेलिहार गांव में एक शराबी को शराब पीकर घर में हंगामा करना मंहगा पड़ गया।पत्नी की शिकायत पर शराबी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।मिल रही जानकारी के अनुसार तेलिहार गांव निवासी सुरेंद्र सिंह का लगभग 25 वर्षीय पुत्र सुभाष कुमार शराब पीकर अक्सर ड्रामा करता था।बीती रात्रि भी शराब पीकर अपने घर में बबाल



एएसआई शैलेश कुमार ने शराबी को गिरफ्तार कर लिया और थाना लाकर गंभीर पूछताछ की।बताया जा रहा है कि 1 सप्ताह पूर्व उक्त युवक की पत्नी ने अपने पति के करनामे को लेकर थाना अध्यक्ष को लिखित आवेदन दिया था।इधर थाना अध्यक्ष शिव कुमार यादव का कहना है कि शराबी को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया है। परिजनों द्वारा बेलदौर थाना में आवेदन दिया गया था।बहरहाल,इस मामले को लेकर इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है और जितनी मुंह,उतनी बातें हो रही है।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।