एसडीएफ न्यूज ब्यूरो
खगड़िया।बेलदौर नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर एक स्थित सोनमा वासा में बीती रात अंधेरे और बारिश होने का फायदा उठाकर चोरों ने घर में चोरी की घटना को अंजाम देकर नगदी,सिलाई मशीन सहित अन्य कीमती सामानों की चोरी कर ली।सोनमा वासा निवासी माटो साह के पुत्र राजीव कुमार ने बेलदौर थानाध्यक्ष को आवेदन देकर कहा है कि, बीती रात्रि तेज आंधी तूफान और बारिश होने के बीच चोरों ने घर का ताला तोड़कर नकदी करीब 40 हजार रुपए के साथ-साथ कीमती सामग्री एवं सिलाई मशीन की चोरी कर ली।जब उन लोगों की नींद खुली तो घर का दरवाजा खुला देखकर होश उड़ गए।घर में जब देखा गया तो नगदी रुपये,सिलाई मशीन सहित अन्य कीमती सामान गायब मिले।घर की स्थिति देखकर परिजन रोने लगे।
लेकिन बारिश होने के कारण परिजनों द्वारा ग्रामीणों को सूचना नहीं दी जा सकी।जब सुबह हुई तो उक्त बात की जानकारी ग्रामीणों को मिलते ही सभी अचंभित रह गए।
इधर थाना अध्यक्ष पंकज प्रकाश ने बताया कि इस संदर्भ में आवेदन दिया गया है।आवेदन के आलोक में मामले की छानबीन करवाकर दोषियों के ऊपर कार्यवाही की जाएगी।
खगड़िया
बारिश और अंधेरे का फायदा उठाकर एक घर में चोरों ने हाथ किया साफ, नगदी सहित कीमती सामान उड़ाया,पड़ताल में जुटी पुलिस
एसडीएफ न्यूज ब्यूरो खगड़िया।बेलदौर नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर एक स्थित सोनमा वासा में बीती रात अंधेरे और बारिश होने का फायदा उठाकर चोरों ने घर में चोरी की घटना को अंजाम देकर नगदी,सिलाई मशीन सहित अन्य कीमती सामानों की चोरी कर ली।सोनमा वासा निवासी माटो साह के पुत्र राजीव कुमार ने बेलदौर थानाध्यक्ष को आवेदन देकर कहा है कि, बीती रात्रि तेज आंधी तूफान और बारिश




पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।