मोहम्मद नैयर की रिपोर्ट
खगड़िया।महज 5रुपये की चोरी का आरोप लगाकर पांच वर्षीय मासूम पर गालियों की बौछार कर रहे दबंग का विरोध करना मां-बेटी और पुत्रवधू को मंहगा पड़ गया।हैवानियत पर उतर आए दबंग ने तीनों को पीट-पीटकर जख्मी कर दिया।परिजनों के द्वारा तीनों जख्मियों को बेलदौर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया,लेकिन 53 वर्षीय महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए खगड़िया रेफर कर दिया गया।यह मामला है खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत पचौत पंचायत के वार्ड नंबर 8 का।बेलदौर थानाध्यक्ष को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाते हुए बेलदौर थाना अंतर्गत पचौत पंचायत स्थित वार्ड नंबर 8 निवासी रामा सादा की पत्नी रुना देवी ने कहा है कि,आज रविवार की सुबह करीब 10 बजे उनके घर पर चढ़कर पांच वर्षीय छोटे पोते पर पंकज सादा द्वारा पांच रुपये की चोरी का आरोप लगाते हुए गालियों की बौछार की जा रही थी।
जब वह अपनी पुत्री रोबो देवी और पोतहू सविता देवी के साथ पंकज सादा का विरोध करना शुरु की,तो वह हैवानियत पर उतर आया और उन तीनों पर टूट पड़ा।
राबो देवी को अर्धनग्न कर दबंग पंकज सादा ने बुरी तरह से मारपीट तो किया ही,उन दोनों सास-बहु को भी बेरहमी से पीटा।रुना देवी का कहना है कि,इसके पहले बच्चों के बीच विवाद हुआ था।लेकिन गांव के ही पंकज सादा ने उनके पोते पर चोरी का इल्जाम लगाकर इस तरह से मारपीट की है।
इधर,थानाध्यक्ष पंकज प्रकाश का कहना है कि,इस संदर्भ में पीड़िता द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में मामले की पड़ताल की जा रही है।जांचोपरांत विधिसम्मत कार्रवाई होगी।
खगड़िया
महज पांच रुपये को ले दबंग ने पड़ोसी महिलाओं पर ढ़ाया सितम,अर्धनग्न कर गांव की बेटी को पीटा, सास-बहू को भी नहीं छोड़ा,एक रेफर
मोहम्मद नैयर की रिपोर्ट खगड़िया।महज 5रुपये की चोरी का आरोप लगाकर पांच वर्षीय मासूम पर गालियों की बौछार कर रहे दबंग का विरोध करना मां-बेटी और पुत्रवधू को मंहगा पड़ गया।हैवानियत पर उतर आए दबंग ने तीनों को पीट-पीटकर जख्मी कर दिया।परिजनों के द्वारा तीनों जख्मियों को बेलदौर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया,लेकिन 53 वर्षीय महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए

खगड़िया।महज 5रुपये की चोरी का आरोप लगाकर पांच वर्षीय मासूम पर गालियों की बौछार कर रहे दबंग का विरोध करना मां-बेटी और पुत्रवधू को मंहगा पड़ गया।हैवानियत पर उतर आए दबंग ने तीनों को पीट-पीटकर जख्मी कर दिया।परिजनों के द्वारा तीनों जख्मियों को बेलदौर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया,लेकिन 53 वर्षीय महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए खगड़िया रेफर कर दिया गया।यह मामला है खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत पचौत पंचायत के वार्ड नंबर 8 का।बेलदौर थानाध्यक्ष को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाते हुए बेलदौर थाना अंतर्गत पचौत पंचायत स्थित वार्ड नंबर 8 निवासी रामा सादा की पत्नी रुना देवी ने कहा है कि,आज रविवार की सुबह करीब 10 बजे उनके घर पर चढ़कर पांच वर्षीय छोटे पोते पर पंकज सादा द्वारा पांच रुपये की चोरी का आरोप लगाते हुए गालियों की बौछार की जा रही थी।
राबो देवी को अर्धनग्न कर दबंग पंकज सादा ने बुरी तरह से मारपीट तो किया ही,उन दोनों सास-बहु को भी बेरहमी से पीटा।रुना देवी का कहना है कि,इसके पहले बच्चों के बीच विवाद हुआ था।लेकिन गांव के ही पंकज सादा ने उनके पोते पर चोरी का इल्जाम लगाकर इस तरह से मारपीट की है।
इधर,थानाध्यक्ष पंकज प्रकाश का कहना है कि,इस संदर्भ में पीड़िता द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में मामले की पड़ताल की जा रही है।जांचोपरांत विधिसम्मत कार्रवाई होगी।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।