खगड़िया(इरशाद अली)।
जिले के गोगरी प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय ब्राह्मण टोला गोगरी में आज मंगलवार को विदाई समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त शिक्षिका कुमारी कुमकुम को विदाई दी गई।अपने संबोधन में प्रधानाध्यापक सिया मोची एवं उद्घोषक डॉ सुनील कुमार मिश्रा ने कहा कि,शिक्षक भले ही अपने पद से सेवानिवृत्त हो जाते हैं,लेकिन अपनी जिम्मेदारियों से कभी निवृत्त नहीं होते हैं।शिक्षक एक ऐसा पद है,जिससे लोग कभी रिटायर नहीं होते।उन्होंने अवकाश प्राप्त कर रही शिक्षिका की लंबी उम्र व स्वस्थ रहने की कामना करते हुए आगे भी शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े रहने का आग्रह किया।वहीं सेवानिवृत्त शिक्षिका कुमारी कुमकुम ने सभी सहयोगियों के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए न केवल सभी से आपस में प्रेम भाव बनाए रखने की विनति की,बल्कि यह भी कहा कि,स्कूल में शिक्षा का माहौल और भी बेहतर हो,इसके लिए सभी को निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।
मौके पर शिक्षिका लूसी देवी एवं अधिवक्ता पुष्पा मिश्रा ने स्वागत गान व विदाई गीत गाकर सेवानिवृत्त शिक्षिका सम्मान किया।
इस अवसर पर तारा मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज केशरी, विपिन कुमार,श्यामकिशोर दास,सोनी देवी,वार्ड सदस्य ममता उपाध्याय,वार्ड सदस्य मंजेश कुमार,समाजसेवी पिन्टू मंडल के अलावा विद्यालय की रसोईया एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं भी मौजूद थे।
खगड़िया
शिक्षक पद से सेवानिवृत्त तो होते हैं...लेकिन जिम्मेदारियों से कभी नहीं होते निवृत्त,समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त शिक्षिका कुमारी कुमकुम को दी गई विदाई
खगड़िया(इरशाद अली)। जिले के गोगरी प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय ब्राह्मण टोला गोगरी में आज मंगलवार को विदाई समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त शिक्षिका कुमारी कुमकुम को विदाई दी गई।अपने संबोधन में प्रधानाध्यापक सिया मोची एवं उद्घोषक डॉ सुनील कुमार मिश्रा ने कहा कि,शिक्षक भले ही अपने पद से सेवानिवृत्त हो जाते हैं,लेकिन अपनी जिम्मेदारियों से कभी निवृत्त नहीं होते हैं

जिले के गोगरी प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय ब्राह्मण टोला गोगरी में आज मंगलवार को विदाई समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त शिक्षिका कुमारी कुमकुम को विदाई दी गई।अपने संबोधन में प्रधानाध्यापक सिया मोची एवं उद्घोषक डॉ सुनील कुमार मिश्रा ने कहा कि,शिक्षक भले ही अपने पद से सेवानिवृत्त हो जाते हैं,लेकिन अपनी जिम्मेदारियों से कभी निवृत्त नहीं होते हैं।शिक्षक एक ऐसा पद है,जिससे लोग कभी रिटायर नहीं होते।उन्होंने अवकाश प्राप्त कर रही शिक्षिका की लंबी उम्र व स्वस्थ रहने की कामना करते हुए आगे भी शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े रहने का आग्रह किया।वहीं सेवानिवृत्त शिक्षिका कुमारी कुमकुम ने सभी सहयोगियों के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए न केवल सभी से आपस में प्रेम भाव बनाए रखने की विनति की,बल्कि यह भी कहा कि,स्कूल में शिक्षा का माहौल और भी बेहतर हो,इसके लिए सभी को निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।
इस अवसर पर तारा मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज केशरी, विपिन कुमार,श्यामकिशोर दास,सोनी देवी,वार्ड सदस्य ममता उपाध्याय,वार्ड सदस्य मंजेश कुमार,समाजसेवी पिन्टू मंडल के अलावा विद्यालय की रसोईया एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं भी मौजूद थे।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।