गौरव सिन्हा की रिपोर्ट
खगड़िया।टीम मनोहर के सदस्य सह कोशी कॉलेज छात्र राजद अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव की सर्वत्र प्रशंसा हो रही है।श्री श्रीवास्तव ने एक जरुरतमंद महिला को रक्तदान कर न केवल महिला की जान बचायी है,बल्कि उसके बच्चे को भी जीवनदान दिया है।दरअसल,निवर्तमान वार्ड पार्षद रणवीर कुमार से मिलकर क्रांति देवी के पति पप्पू चौधरी ने कहा कि,प्रसव वेदना से पीड़ित उनकी पत्नी सदर अस्पताल में भर्ती है।डॉक्टर द्वारा कहा जा रहा है कि,ऑपरेशन से डिलीवरी होगी।तत्पश्चात रणवीर कुमार ने सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर प्रयासी से मिलकर ऑपरेशन से डिलीवरी करने की व्यवस्था करायी।डॉ धर्मेंद्र ने कहा कि,मरीज में ब्लड की कमी है।इसलिए ऑपरेशन के पूर्व ब्लड की जरुरत है।तत्पश्चात निवर्तमान वार्ड पार्षद रणवीर कुमार के अनुरोध पर टीम मनोहर के सदस्य सह कोशी कॉलेज छात्र राजद अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव ने रक्तदान कर महिला और उसके बच्चे को जीवनदान दिया।इसकी सराहना चारों ओर की जा रही है।जितेंद्र श्रीवास्तव ने रक्तदान के बाद अपने आप को काफी आनंदित महसूस होने की बात कही।उन्होंने कहा कि,खुशी मिलती है,जब मेरी वजह से किसी की जिंदगी बच जाती है।ऐसा कार्य मैं जीवन में बार-बार तो करुंगा ही,लोगों से भी अपील करता हूं कि,जब कभी जरुरत पड़े,तो जरुरतमंद लोगों को एक बार रक्तदान जरुर कीजिएगा।निश्चित ही आपको खुशी मिलेगी और आप भी अपने आपको आनंदित महसूस करेंगे।
खगड़िया
टीम मनोहर सह कोशी कॉलेज छात्र राजद जिलाध्यक्ष की सर्वत्र हो रही प्रशंसा,जितेन्द्र ने रक्तदान कर महिला और बच्चे की बचायी जान
गौरव सिन्हा की रिपोर्ट खगड़िया।टीम मनोहर के सदस्य सह कोशी कॉलेज छात्र राजद अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव की सर्वत्र प्रशंसा हो रही है।श्री श्रीवास्तव ने एक जरुरतमंद महिला को रक्तदान कर न केवल महिला की जान बचायी है,बल्कि उसके बच्चे को भी जीवनदान दिया है।दरअसल,निवर्तमान वार्ड पार्षद रणवीर कुमार से मिलकर क्रांति देवी के पति पप्पू चौधरी ने कहा कि,प्रसव वेदना से पी



पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।