खगड़िया(गौरव सिन्हा)।
जिले के मड़ैया थाना क्षेत्र अंतर्गत गमघट्टा मोड़ के समीप आज शनिवार के अहले सुबह अनियंत्रित होकर बाइक के सड़क किनारे पेड़ से जा टकराने के कारण एक बीस वर्षीय बाइक सवार युवक की जहां मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई,वहीं दूसरा गंभीर रुप से जख्मी है।गंभीर रुप से जख्मी युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मौत के शिकार हुए युवक की पहचान जिले के गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत उसरी गांव निवासी मिथलेश यादव के पुत्र गौरव कुमार के रुप में हुई है,वहीं जख्मी युवक तौफिर निवासी कुजो यादव का पुत्र रमेश कुमार उर्फ बबुआ बताया जा रहा है।
मिल रही जानकारी के अनुसार दोनों युवक परबत्ता प्रखंड अंतर्गत सलारपुर गांव स्थित अपने एक रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने के बाद देर रात बाद वहां से गोगरी के निकल पड़ा।लेकिन महेशखूंट-अगुवानी रोड पर गमघट्टा मोड़ के समीप बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।अहले सुबह घटना घटित होने के कारण सड़क सुनसान था।नतीजतन कोई मदद के लिए भी सामने नहीं आ सका और घायल युवक के साथ-साथ मृतक का शव घटनास्थल पर ही काफी देर तक पड़ा रहा।बाद में कुछ राहगीरों के पहुंचने पर जख्मी रमेश ने मोबाइल से घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने जख्मी युवक को अस्पताल पहुंचा़या।पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची,तो मौत के शिकार हुए युवक का शव पेड़ से अटका मिला।पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया है और मामले की तहकीकात में जुट गई है।
दूसरी तरफ घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव-समाज में मातमी सन्नाटा पसर गया है।
खगड़िया
अनियंत्रित होकर बाइक सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई,एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत,दूसरे की हालत गंभीर, शादी समारोह में शिरकत कर वापस लौटने के दौरान हुआ हादसा
खगड़िया(गौरव सिन्हा)। जिले के मड़ैया थाना क्षेत्र अंतर्गत गमघट्टा मोड़ के समीप आज शनिवार के अहले सुबह अनियंत्रित होकर बाइक के सड़क किनारे पेड़ से जा टकराने के कारण एक बीस वर्षीय बाइक सवार युवक की जहां मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई,वहीं दूसरा गंभीर रुप से जख्मी है।गंभीर रुप से जख्मी युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मौत के शिकार हुए युवक की पहचान जिले के

जिले के मड़ैया थाना क्षेत्र अंतर्गत गमघट्टा मोड़ के समीप आज शनिवार के अहले सुबह अनियंत्रित होकर बाइक के सड़क किनारे पेड़ से जा टकराने के कारण एक बीस वर्षीय बाइक सवार युवक की जहां मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई,वहीं दूसरा गंभीर रुप से जख्मी है।गंभीर रुप से जख्मी युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मौत के शिकार हुए युवक की पहचान जिले के गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत उसरी गांव निवासी मिथलेश यादव के पुत्र गौरव कुमार के रुप में हुई है,वहीं जख्मी युवक तौफिर निवासी कुजो यादव का पुत्र रमेश कुमार उर्फ बबुआ बताया जा रहा है।
दूसरी तरफ घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव-समाज में मातमी सन्नाटा पसर गया है।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।