खगड़िया(राजकमल)।

दबंगों ने ऑटो में कब्जा लगाने के बहाने घर बुलाकर जमकर पीटा।आस-पास के लोगों द्वारा उसे जिले के बेलदौर पीएचसी इलाज के बाबत लाया गया।घटना बेलदौर थाना अंतर्गत कैंजरी की है और दबंगों की पिटाई का शिकार हुआ मिस्त्री गोगरी थाना अंतर्गत मुश्कीपुर के वार्ड नंबर 31 निवासी स्वर्गीय राधे साह का 50 वर्षीय पुत्र कारु साह बताया जा रहा है।बुरी तरह जख्मी मिस्त्री कारु साह का कहना है कि,वह गांव-गांव में घूम-घूम कर बक्सा,ट्रंक,कढ़ाई आदि ठीक करते हुए कब्जा लगाने का काम करता है।कैंजरी गांव के वार्ड नंबर 5 निवासी बाबू साहब ने उसे ऑटो में कब्जा लगाने के बहाना घर बुला लिया और सहयोगियों के साथ मिलकर मारपीट की गई।इधर,थाना अध्यक्ष पंकज प्रकाश ने बताया कि,मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।