खगड़िया
खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र को सम्पूर्ण रुप से टीकाकृत किए जाने का अभियान चरम पर,नगर सभापति के नेतृत्व में तमाम नगर पार्षदों ने झोंक दी है पूरी ताकत, 'शकुन्तला इंटरनेशनल' पर कल लगेगा
राजेश सिन्हा खगड़िया के जिलाधिकारी डॉक्टर आलोक रंजन घोष के आह्वान पर तमाम जनप्रतिनिधियों,शिक्षाविदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जिले को सम्पूर्ण रुप से टीकाकृत किए जाने को ले चल रहे अभियान को पूरी गति दे रखी है।शहरी इलाकों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी टीकाकरण अभियान धीरे-धीरे चरम पर पहुंचता जा रहा है।आज 10 जुलाई को खगड़िया नगर परिषद में टीकाकरण के बावत च


खगड़िया के जिलाधिकारी डॉक्टर आलोक रंजन घोष के आह्वान पर तमाम जनप्रतिनिधियों,शिक्षाविदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जिले को सम्पूर्ण रुप से टीकाकृत किए जाने को ले चल रहे अभियान को पूरी गति दे रखी है।शहरी इलाकों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी टीकाकरण अभियान धीरे-धीरे चरम पर पहुंचता जा रहा है।आज 10 जुलाई को खगड़िया नगर परिषद में टीकाकरण के बावत चल रहे अभियान का लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए नगर पार्षद रणवीर कुमार ने बताया कि नगर परिषद के वार्ड 03 में टीका के लिए केंद्र बनाया गया था।
विभिन्न वार्ड के पार्षद अपने -अपने वार्डों में सुबह से ही घर -घर जाकर लोगों को टीका लेने के लिए प्रेरित कर रहे थे और टीका को ले जागरुक करते हुए टीका केंद्र की जानकारी दे रहे थे।वार्ड पार्षदों द्वारा कहा जा रहा था कि आप लोग टीका ले लीजिए, तभी हम कोरोना वायरस को हरा सकेगें। उन्होंने कहा कि शहर के सभी वार्ड में सम्पूर्ण टीकाकरण का लक्ष्य 15 जुलाई रखा गया है।किसी भी कीमत पर सभी वार्डों में शत प्रतिशत टीका करवा लेना है।उन्होंने कहा कि वह वार्ड नं-24 में लगातार लोगों को वैक्सीन लेने के लिए जागरुक कर रहे थे।जिसका साकारात्मक परिणाम सामने आया है।
बीते 02 जुलाई को 250 लोगों ने वैक्सीन लिया, जबकि 08 जुलाई को 230 और 09 जुलाई को 30 लोगों द्वारा वैक्सीन लिया गया।श्री कुमार के मुताबिक आज बापू मध्य विद्यालय में 70 लोगों को टीका लगाया गया है।इससे लगता है कि वार्ड नं-24 में लगभग लोगों ने टीका ले लिया है।अब जरुरत बस इस बात की है कि जिस वार्ड में लगभग लोगों ने टीका ले लिया है,उस वार्ड में सर्वे कराकर उस वार्ड को सम्पूर्ण टीकाकृत वार्ड घोषित किया जाय।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।