खगड़िया
जिले को कोरोना संक्रमण मुक्त कराने का अभियान ला रहा रंग,टीकाकरण के महा अभियान में लोगों का दिखा खासा उत्साह,1 दिन में रिकॉर्ड 13222 व्यक्तियों द्वारा लिए गए टीके,डीएम ने जिलेवासियो
राजेश सिन्हा खगड़िया के जिलाधिकारी डॉक्टर आलोक रंजन घोष द्वारा वैक्सीनेशन के प्रति आमजनों को तरह-तरह से जागरुक किए जाने का सार्थक परिणाम सामने आने लगा है।डीएम के नेतृत्व में कोविड-19 संक्रमण से बचाव एवं सुरक्षा के बावत जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है,ताकि जिले में कोविड-19 टीकाकरण में अपेक्षित वृद्धि हो सके और खगड़ियावासियो



टीकाकरण अभियान के तहत कुल 13222 लोगों ने टीका लिया है,जो लक्ष्य का 78.5% है।
यहां तक की सभी बाढ़ प्रवण पंचायतों में भी टीकाकरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।कार्यक्रम की सफलता के लिए स्वास्थ्य विभाग,जीविका एवं समन्वित बाल विकास परियोजना की प्रखंड स्तर की टीमें युद्ध स्तर पर सक्रिय थी।खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र में भी 2 टीका एक्सप्रेस के माध्यम से सत्र स्थल खोले गए थे।
आंगनबाड़ी सेविकाएं/सहायिकाएं, जीविका दीदियां,आशा और एएनएम कार्यकर्ता गांव में हर घर का सर्वेक्षण कर लोगों को टीकाकरण हेतु प्रेरित एवं चिन्हित कर रही थीं।
उनके अलावा सिविल सर्जन भी इसकी मॉनिटरिंग अपने स्तर से कर रहे थे।जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी देवनंदन पासवान,एसीएमओ डॉ आर एन चौधरी,डीपीएम हेल्थ पवन कुमार,केयर इंडिया के प्रतिनिधि अभिनंदन आनंद, यूनिसेफ के प्रतिनिधि श्री ऐजाज, डॉ रविंद्र इत्यादि ने भी आज के कार्यक्रम की सफलता में अपना योगदान दिया है।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।