खगड़िया।

 

 

जिले के महेशखूंट थाना अंतर्गत गौछाड़ी ढ़ाला के समीप एनएच31से गुरुवार की देर रात ट्रक के चालक तथा उप चालक को अपहृत कर दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।दोनों का शव शुक्रवार के अहले सुबह बरामद करते हुए पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक एवं उपचालक को गोली मारकर मौत की नींद सुलाने के पश्चात पास के जंगल में शवों को फेंक दिया।घटना की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

इधर,गोगरी के डीएसपी मनोज कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गौछाड़ी के पास से दो लाशें बरामद की गई है।घटना के आस-पास से एक ट्रक भी बरामद किया गया है।डीएसपी ने कहा कि मृतक की पहचान कर ली गई।मृतकों में एक छपरा जिले के परसा थाना अंतर्गत अंजनी गांव निवासी सोने लाल राय है एवं एक की पहचान परसा थाना अंतर्गत बभनगामा निवासी रामदयाल सिंह के बेटे रामबाबू के रुप में की गई है दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के बावत खगड़िया सदर अस्पताल भेजते हुए पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई है।

प्रवीण कुमार प्रियांशु

नोट:भ्रष्ट नेताओं और अधिकारियों की खोलिए पोल।मामला आए सामने तो वाट्सएप नंबर- 6200721661 पर वीडियो और मैटर भेजें।खबर को प्रमुखता मिलेगी।