खगड़िया(राजकमल)।

जिले के बेलदौर थाना अंतर्गत चोढ़ली गांव के समीप स्थित जलकर की रखवाली कर रहे मछुआरों को बीती रात अपराधियों ने न केवल बंधक बनाकर पीटा,बल्कि उसके पास से रुपये और मोबाइल भी लूट लिया।थानाध्यक्ष को आवेदन देकर चोढ़ली गांव निवासी 40 वर्षीय नरेश सिंह एवं 65 वर्षीय पातो सिंह ने कहा है कि,वह दोनों बीती रात अन्य दिनों की तरह जलकर की रखवाली कर रहे थे।

इसी दौरान देर रात्रि चोढ़ली गांव का ही मोहम्मद तनवीर, मोहम्मद अजहर,मोहम्मद रिजवान तथा मोहम्मद सनी पहुंचा और और हम दोनों को सुप्तावस्था में बंधक बनाकर वहां से पश्चिम दिशा की ओर ले जाकर न केवल लाठी-डंडे और हथियार के बट से मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया,बल्कि पातो सिंह के बटुआ से 27 हजार रुपए और मोबाइल लूटकर चलता बना।यहां तक कि,उक्त अपराधियों ने जाते-जाते यह भी कहा कि, यदि इस मामले को लेकर थाना में आवेदन दोगे,तो जान से मार देंगे।उक्त घटना के बाद से दोनों मछुआरे डरे-सहमे हैं।इधर, बेलदौर थाना अध्यक्ष पंकज प्रकाश ने कहा कि, मछुआरों द्वारा आवेदन दिया गया है।मामले की छानबीन की जा रही है।जांचोपरांत दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।