रविकांत चौरसिया की रिपोर्ट खगड़िया।अलौली के राजद विधायक रामवृक्ष सदा ने बिहार विधान सभा में अलौली में डिग्री कॉलेज की स्थापना के मुद्दे को जोर-शोर से उठाया।उन्होंने सदन में कहा कि अलौली विधान सभा में एक भी डिग्री कॉलेज नहीं है।नतीजतन यहां के बच्चों को उच्च शिक्षा पाने में परेशानियां आती है।इसलिए सरकार अलौली में डिग्री कॉलेज की स्थापना करे।लेकिन विधायक की मांग के जवाब में सरकार की ओर से बिहार के शिक्षा मंत्री ने अलौली में डिग्री कॉलेज से साफ तौर पर इन्कार कर दिया।इसके बाद शिक्षा मंत्री के जवाब से आहत अलौली विधायक रामवृक्ष सदा ने शिक्षा मंत्री के साथ-साथ बिहार सरकार को निशाने पर ले लिया और कहा कि शिक्षा मंत्री अलौली की जनता को उच्च शिक्षा पाने से रोकना चाहते हैं।वह नहीं चाहते हैं कि उनके विधान सभा की जनता डिग्री कॉलेज में पढ़ाई करे।वह सरकार के इस रवैये का विरोध करते हैं।उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को शिक्षा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता में शामिल रहने के बावजूद शिक्षा मंत्री कह रहे हैं कि उनके विधानसभा के लोगों को डिग्री कॉलेज की आवश्यकता नहीं।विधायक के मुताबिक यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। ======================================= विधायक रामवृक्ष सदा ने कहा कि सरकार की इस मंशा को वह अपने जनता जनार्दन के समक्ष उजागर करेंगे और बताएंगे कि सरकार नहीं चाहती है कि जनता मालिक के बच्चे डिग्री कॉलेज में पढ़ें।उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें जिस विश्वास के साथ विधानसभा में भेजने का काम किया है,उस पर वह सदैव खड़े उतरने की पूरी कोशिश करते रहेंगे।इतना ही नहीं, अलौली में डिग्री कॉलेज की स्थापना करवा कर ही दम लेंगे। ========================================