एसडीएफ न्यूज ब्यूरो
खगड़िया।केन्द्र में बैठी मोदी सरकार से देश का भला होने वाले नहीं है।संविधान विरोध केन्द्र सरकार का पतन तय है और इसके लिए जनता कमर कस चुकी है।उक्त बातें जदयू के जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही।उन्होंने कहा कि,केन्द्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आगामी 15जून को महागठबंधन दलों के संयुक्त बैनर तले आयोजित होने वाले धरना-प्रदर्शन की सफलता को लेकर कवायद शुरु हो चुकी है।प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आगामी 15 जून को केंद्रीय बीजेपी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ महागठबंधन दलों के संयुक्त बैनर तले जिले के सभी सातों प्रखंड मुख्यालयों पर आयोजित किये जाने वाले विशाल धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम की सफलता को लेकर आगामी 09 जून शुक्रवार को समाहरणालय के सामने स्थित एसपाइस गार्डेन के मीटिंग हॉल में दिन के ग्यारह बजे से जनता दल यूनाइटेड की जिला कार्यकारिणी कमिटी,सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों तथा जदयू प्रखण्ड अध्यक्षों की संयुक्त बैठक आहुत की गई है।
उन्होंने बताया कि इस बैठक में जदयू के प्रदेश महासचिव सह मुंगेर प्रमंडलीय कार्यक्रम प्रभारी मुकेश कुमार विद्यार्थी के साथ-साथ जिले के चारों विधान सभा प्रभारी सहित विधायक,पूर्व विधायक,प्रदेश स्तरीय वर्त्तमान एवं पूर्व पदाधिकारीगण भाग लेंगे।
जिला अध्यक्ष श्री मंडल ने कहा कि,पार्टी के सम्मानित साथियों से उक्त बैठक में निर्धारित समय पर भाग लेने का अनुरोध किया गया है।
खगड़िया
केन्द्र में बैठी मोदी सरकार का पतन तय,9जून को आयोजित होगी जदयू कार्यकारिणी कमिटी की बैठक:बबलू मंडल
एसडीएफ न्यूज ब्यूरो खगड़िया।केन्द्र में बैठी मोदी सरकार से देश का भला होने वाले नहीं है।संविधान विरोध केन्द्र सरकार का पतन तय है और इसके लिए जनता कमर कस चुकी है।उक्त बातें जदयू के जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही।उन्होंने कहा कि,केन्द्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आगामी 15जून को महागठबंधन दलों के संयुक्त बैनर तले आयोजित




जिला अध्यक्ष श्री मंडल ने कहा कि,पार्टी के सम्मानित साथियों से उक्त बैठक में निर्धारित समय पर भाग लेने का अनुरोध किया गया है।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।